RO/ARO परीक्षा में प्रतिभा यादव ने हासिल की 76 वीं रैंक, समीक्षा अधिकारी बनकर गाजीपुर का नाम किया रोशन
प्रतिभा यादव ने यूपीपीएससी आरओ/एआरओ परीक्षा में 76वीं रैंक हासिल कर समीक्षा अधिकारी का पद प्राप्त किया है। गाजीपुर के टोडरपुर निवासी प्रतिभा ने अपनी स ...और पढ़ें

प्रतिभा यादव का समीक्षा अधिकारी पद पर चयन।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता भांवरकोल (गाजीपुर)। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित समीक्षा अधिकारी सहायक समीक्षा अधिकारी भर्ती परीक्षा में टोडरपुर निवासी एवं स्वामी आत्मानंद इंटर कॉलेज टोडरपुर के प्रधानाचार्य शिवजी यादव की पुत्री प्रतिभा यादव ने 76 वां रैंक के साथ सफलता प्राप्त किया है। इस सफलता के बाद प्रतिभा यादव का चयन समीक्षा अधिकारी पद पर होने से क्षेत्र में खुशी व्याप्त है।
सुशिक्षित एवं सुसंस्कारिक परिवार से संबंध रखने वाली प्रतिभा यादव ने इंटर तक की शिक्षा स्थानीय स्वामी आत्मानंद इंटर कॉलेज टोडरपुर से प्राप्त करने के बाद स्नातक की पढ़ाई इलाहाबाद विश्वविद्यालय तथा परास्नातक की पढ़ाई दिल्ली विश्वविद्यालय से प्राप्त करने की पश्चात अपनी बड़ी बहन संगीता के साथ प्रयागराज में रहकर दृष्टि कोचिंग के माध्यम से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में लगी हैं।
प्रतिभा यादव ने इसका श्रेय अपने माता-पिता सहित पूरे परिवार को देने की साथ ही विद्यालय में सुव्यवस्थित शैक्षिक वातावरण को दिया है। अध्यनरत छात्र-छात्राओं को सलाह देते हुए प्रतिभा यादव ने कहा कि यदि बच्चों को उचित शैक्षिक वातावरण और परिवार का सहयोग मिले तो वह किसी भी लक्ष्य को अपने परिश्रम से अवश्य ही प्राप्त कर सकता है। सफलता के लिए आवश्यक है कि छात्र/छात्राएं एक लक्ष्य बनाकर उसको प्राप्त करने की दिशा में मनोयोग से लग जाएं।
बालिका शिक्षा पर जोर देते हुए प्रतिभा यादव ने कहा कि बेटियां किसी भी मायने में बेटों से काम नहीं है, इसलिए माता-पिता को चाहिए की बेटी बेटा में बिना किसी प्रकार का भेद किए सभी को हर संभव शिक्षा का सुअवसर प्रदान करें। प्रतिभा के पिता शिव जी यादव ने कहा कि प्रतिभा की रुचि शुरू से ही शिक्षा के प्रति रही है।