UPPSC RO-ARO परीक्षा में सगी बहनों को मिली शानदार सफलता, लक्ष्मी वर्मा ने बालिका वर्ग में हासिल किया प्रथम स्थान
लखीमपुर खीरी में बहनों ने समीक्षा अधिकारी परीक्षा में शानदार सफलता हासिल की है। लक्ष्मी ने बालिका वर्ग में पूरे उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान और ओवरऑल ...और पढ़ें

नारी बेहड़ की बेटियों की समीक्षा अधिकारी परीक्षा में शानदार सफलता।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवादसूत्र, ईसानगर (लखीमपुर)। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित समीक्षा अधिकारी परीक्षा में ग्राम नारीबेहड़ ईसानगर निवासी शिवसेन वर्मा की पुत्रियों लक्ष्मी वर्मा एवं अंशिका वर्मा का चयन लखनऊ सचिवालय के लिए हुआ है।
इस सफलता की सबसे खास बात यह रही कि लक्ष्मी वर्मा ने बालिका वर्ग में पूरे उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया, वहीं ओवरआल तीसरी रैंक हासिल कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है।
यह उपलब्धि न केवल परिवार, बल्कि पूरे गांव नारी बेहड़ और जनपद लखीमपुर खीरी के लिए गौरव का विषय बन गई है। ग्रामीणों और क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है, लोग इसे बेटियों की शिक्षा और मेहनत का शानदार उदाहरण बता रहे हैं।
इससे पहले इनके बड़े भाई कमलेश चंद्र वर्मा का चयन 2015 बैच में सब रजिस्ट्रार पद पर हुआ था, जो वर्तमान में महाराजगंज में कार्यरत हैं। परिवार की यह लगातार सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन रही है।