Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    प्रयागराज में तैनात सिपाही का रेलवे ट्रैक पर मिला क्षत-विक्षत शव

    Updated: Sat, 25 Apr 2026 07:15 PM (IST)

    प्रयागराज में तैनात गाजीपुर निवासी सिपाही अमरनाथ यादव का क्षत-विक्षत शव हंडिया के पास रेलवे ट्रैक पर मिला। परिवार ने उनकी वृद्ध मां से यह दुखद खबर छिप ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. सिपाही अमरनाथ यादव का शव रेलवे ट्रैक पर मिला।

    2. प्रयागराज के हंडिया कोतवाली में थे तैनात।

    3. परिवार ने मां से छिपाई दुखद खबर।

    जागरण संवाददाता, शादियाबाद (गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के सुरहुरपुर हरिचरन ग्राम सभा के चुरामनपुर मौजा निवासी सिपाही अमरनाथ यादव (42) पुत्र स्व नरसिंह यादव जो प्रयागराज जनपद के हंडिया कोतवाली में तैनात थे, उनका शव क्षत-विक्षत अवस्था में हंडिया के पास स्थित बजहा ओवरब्रिज के पास रेलवे ट्रेक पर मिला।

    अमरनाथ यादव अपनी पत्नी संगीता व दो वर्षीय पुत्री काजल के साथ प्रयागराज में ही रहते थे। अमरनाथ यादव दो भाइयों में छोटे थे। बड़े भाई रामविलास यादव आर्मी से रिटायर होने के बाद मरदह टोल टेक्स पर प्राइवेट नौकरी करते है, उनकी मां व परिवार गांव में रहता है।

    सूचना पर बड़े भाई रामविलास दोनो भतीजे व भांजे प्रयागराज चले गए थे। घर पर सिर्फ अमरनाथ यादव की बुङी मां परमी देवी व भाभी पुष्पा थी जिनको घटना की सुचना नही दि गई थी।

    हर आने जाने वालो को गांव से बाहर रोककर घर पर जाने से मना कर दिया जा रहा था कि इस अनहोनी की भनक मां को न लग सके। पूरा गांव शोकाकुल था। गांव वालों का कहना था कि अमरनाथ मिलनसार स्वभाव के थे। त्योहार व शादी-ब्याह में छुट्टी मिलने पर गांव आते थे।