SDM बनकर पैतृक गांव पहुंचे विनय कुमार उपाध्याय, ढोल नगाड़ों के साथ हुआ स्वागत
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग परीक्षा में 14वीं रैंक हासिल कर एसडीएम बने विनय कुमार उपाध्याय का उनके पैतृक गांव कबीरपुर कला, गाजीपुर में भव्य स्वागत किया ...और पढ़ें

एसडीएम के पद पर सफल होने के बाद विनय कुमार उपाध्याय का स्वागत करते ग्रामीण।
HighLights
विनय कुमार उपाध्याय 14वीं रैंक के साथ बने एसडीएम।
गाजीपुर के पैतृक गांव कबीरपुर कला में भव्य स्वागत।
देश सेवा और बच्चों की शिक्षा पर दिया जोर।
जागरण संवाददाता, भांवरकोल (गाजीपुर)। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग से आयोजित परीक्षा में 14वें रैंक के साथ सफल होकर एसडीएम बने विनय कुमार उपाध्याय का पैतृक गांव कबीरपुर कला में गाजेबाजे के साथ स्वागत किया गया।
गाजीपुर से खुली जीप में सवार विनय कुमार उपाध्याय के साथ चार व दो पहिया वाहनों से युवकों के काफिला से क्षेत्र उत्साह से भर गया। कुंडेसर स्थित जगज्जननी मां दुर्गा शिव मंदिर में पूजा के पश्चात पैतृक आवास पहुंचे जहां से पहले से काफी संख्या में उपस्थित लोगों ने माल्यार्पण कर विनय कुमार उपाध्याय का स्वागत किया।
विनय कुमार उपाध्याय ने कहा कि जो भी जिम्मेदारी दी जाएगी, देश हित में पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ वह उसका निर्वहन करेंगे। बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए उनकी शिक्षा और रहन-सहन के प्रति जागरूक रहने की आवश्यकता पर बल दिया।
सेवानिवृत्त उपकारापाल अश्वनी कुमार उपाध्याय, हरे कृष्ण उपाध्याय, बालकृष्ण उपाध्याय, अनूप कुमार उपाध्याय, कृष्ण कुमार उपाध्याय, संदीप उपाध्याय, राजेश राय बागी, रामजी सिंह यादव, सुनील कुमार ओझा, रंजीत कुमार उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें- कमर्शियल टैक्स ऑफिसर बन प्रतिष्ठा गुप्ता ने मीरजापुर का नाम किया रोशन, बताई सफलता की रणनीति
यह भी पढ़ें- नायब तहसीलदार बनकर राज सिंह पहुंचे पैतृक गांव, स्वागत के लिए घर आए कई नेता