Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    राजभर के बयान पर अविमुक्तेश्वरानंद का बड़ा पलटवार, कहा- सत्ता का कोई शौक नहीं, उनका उद्देश्य केवल…

    Updated: Sat, 09 May 2026 07:54 PM (IST)

    शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती की 'गोविष्टि यात्रा' गाजीपुर के कासिमाबाद पहुंची, जहां उन्होंने गौ संरक्षण के प्रति जनजागरण का आह्वान किया ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, गाजीपुर। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती की 'गोविष्टि यात्रा' (गो-रक्षा धर्मयुद्ध यात्रा) शनिवार को कासिमाबाद चौराहे पर पहुंची, जहां ब्राह्मण रक्षा दल, समाजवादी पार्टी के नेताओं तथा ग्रामीणों ने उनका जोरदार स्वागत किया। यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं गौ-रक्षा समर्थक मौजूद रहे।

    अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि यात्रा का उद्देश्य देशभर में गौ संरक्षण के प्रति जनजागरण करना, गौ माता को 'राष्ट्र माता' का सम्मान दिलाना तथा गौवध पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के लिए जनमत तैयार करना है।

    उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि जो राजनीतिक दल गौ-रक्षा की बात नहीं करते, उन्हें वोट न दें। कहा कि जो दल सत्ता में हैं, वे गौ माता को 'राजमाता' और 'राष्ट्रमाता' घोषित करें तथा जो विपक्ष में हैं, वे सत्ता में आने पर गौ हत्या को अपराध घोषित करने का वादा करें।

    उन्होंने ओमप्रकाश राजभर के उस बयान पर भी प्रतिक्रिया दी, जिसमें कहा गया था कि अविमुक्तेश्वरानंद को धर्म छोड़ राजनीति में आ जाना चाहिए। इस पर अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि उन्हें सत्ता, सांसद, विधायक या मंत्री बनने का कोई शौक नहीं है। उनका उद्देश्य केवल ऐसा भारत देखना है, जहां गौ हत्या न होती हो।

    उन्होंने कहा कि यदि वर्तमान राजनीतिक दल गौ-रक्षा सुनिश्चित नहीं करेंगे तो आने वाली पीढ़ी सनातनी विचारधारा को आगे बढ़ाकर सत्ता परिवर्तन करेगी।

    उन्होंने कहा कि 'छद्म हिंदुत्व' का विकल्प सनातन धर्म है और देश में सनातन की राजनीति होगी। उन्होंने असम के मुख्यमंत्री का नाम लेते हुए कहा कि कुछ नेता गौ-हत्यारों के वोट की बात करते हैं, जो दुर्भाग्यपूर्ण है। अविमुक्तेश्वरानंद ने उपस्थित लोगों को गौ-रक्षा का संकल्प भी दिलाया।

    खबरें और भी

    इस दौरान उन्होंने जहूराबाद विधानसभा क्षेत्र में 'राम धाम गौशाला' बनाए जाने का आह्वान किया तथा ब्राह्मण रक्षा दल के संयोजक प्रेम शंकर मिश्रा को इसका प्रतिनिधि नियुक्त किया। उन्होंने लोगों से गौशाला निर्माण के लिए सहयोग देने की अपील करते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति कम से कम एक नोट का दान अवश्य करे।

    कार्यक्रम में वरिष्ठ सपा नेता महेंद्र चौहान, राकेश सिंह, डॉ. पियूष कांत दूबे, संजय पाण्डेय, राजेश मिश्र, जय प्रकाश पाण्डेय, देवेंद्र पाण्डेय, मृत्युंजय मिश्र, दिनेश मिश्र तथा राम उच्छाह पांडेय समेत अन्य लोग मौजूद रहे।