Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    CTET : गाजीपुर में दूसरे के स्थान पर परीक्षा दे रहा साॅल्वर गिरफ्तार, बायोमेट्रिक जांच में पकड़ आया मामला

    By Digital Desk Edited By: Abhishek sharma
    Updated: Sun, 08 Feb 2026 07:04 PM (IST)

    गाजीपुर में केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटेट) के दौरान एक बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया। बायोमेट्रिक जांच के बाद दिल्ली मुख्यालय से मिली सूचना पर दो ...और पढ़ें

    गाजीपुर में सीटेट परीक्षा में बड़ा फर्जीवाड़ा, बायोमेट्रिक जांच से साल्वर गिरफ्तार।

    गाजीपुर में सीटेट परीक्षा में बड़ा फर्जीवाड़ा, बायोमेट्रिक जांच से साल्वर गिरफ्तार।

    HighLights

    1. सीटेट परीक्षा में बायोमेट्रिक जांच से साल्वर पकड़ा गया।

    2. अंकित कुमार सिंह रंजीत यादव की जगह परीक्षा दे रहा था।

    3. फर्जी आधार कार्ड और प्रवेश पत्र भी बरामद हुए।

    जागरण संवाददाता, गाजीपुर। कड़ी निगरानी और आधुनिक तकनीक के बावजूद परीक्षा में फर्जीवाड़ा की कोशिशें थमने का नाम नहीं ले रहीं। रविवार को न्यू शाह फैज पब्लिक स्कूल, दिलदारनगर में आयोजित केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटेट) के दौरान बायोमेट्रिक जांच ने एक बड़े फर्जीवाड़े का पर्दाफाश कर दिया।

    पहले चरण में बायोमेट्रिक सही पाए जाने के बाद भी दिल्ली स्थित मुख्यालय से मिली संदिग्ध होने की सूचना पर दोबारा कराई गई जांच में दूसरे की जगह परीक्षा दे रहा युवक पकड़ में आ गया। इस कार्रवाई से न केवल परीक्षा की पारदर्शिता पर मुहर लगी, बल्कि साल्वर गैंग की चाल भी बेनकाब हो गई। 

    पकड़ा गया युवक बिहार के बेलदारी चक, थाना धनरूआ निवासी अंकित कुमार सिंह है, जो कक्ष संख्या 12 में अनुक्रमांक 214105562 पर रंजीत यादव के स्थान पर परीक्षा दे रहा था। तलाशी के दौरान उसके पास से फर्जी आधार कार्ड, प्रश्न पत्र और एडमिट कार्ड बरामद किया गया। मामले की जानकारी मिलते ही परीक्षा केंद्र पर हड़कंप मच गया और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। विद्यालय प्रबंधक दिलशाद खां की तहरीर पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।

    थाना निरीक्षक योगेंद्र सिंह ने बताया कि पूछताछ में अभियुक्त ने जाली आधार कार्ड और प्रवेश पत्र के सहारे धोखाधड़ी से परीक्षा में शामिल होने की बात स्वीकार की है। आवश्यक कार्रवाई के बाद रविवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। प्रशासन ने साफ किया कि परीक्षा में किसी भी तरह की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर जारी रहेगी।

    खबरें और भी