Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गाजीपुर में टला बड़ा हादसा, पैसेंजर ट्रेन के इंजन का ब्रेक जाम होने से मची अफरा-तफरी

    Updated: Sun, 11 Jan 2026 04:00 PM (IST)

    गाजीपुर में पैसेंजर ट्रेन 53644 का इंजन ब्रेक जाम हो गया, जिससे एक बड़ा रेल हादसा टल गया। ब्रेक जाम होने पर चिंगारी निकलने लगी, जिसे देख चालक-गार्ड ने ...और पढ़ें

    ताड़ीघाट से रवाना हुई पैसेंजर ट्रेन के इंजन का ब्रेक जाम।

    ताड़ीघाट से रवाना हुई पैसेंजर ट्रेन के इंजन का ब्रेक जाम।

    HighLights

    1. गाजीपुर में बड़ा पैसेंजर ट्रेन हादसा टला।

    2. ट्रेन 53644 के इंजन का ब्रेक जाम हुआ।

    3. रेलवे कर्मियों की तत्परता से दुर्घटना बची।

    जागरण संवाददाता, रेवतीपुर (गाजीपुर)। डीटी ब्रांच लाइन पर रविवार को एक बड़ा रेल हादसा टल गया। ताड़ीघाट स्टेशन से दिलदारनगर जंक्शन के लिए रवाना हुई पैसेंजर ट्रेन संख्या 53644 के इंजन का ब्रेक अचानक जाम हो गया, जिससे यात्रियों और रेलवे कर्मियों में अफरा-तफरी मच गई।

    जानकारी के अनुसार ट्रेन रविवार सुबह 9 बजकर 45 मिनट पर जैसे ही ताड़ीघाट स्टेशन से रवाना हुई, उसी दौरान इंजन का ब्रेक जाम हो गया और एक्सल से चिंगारी निकलने लगी।

    स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए चालक और गार्ड ने तत्काल ट्रेन को रोका और इसकी सूचना कंट्रोल रूम व संबंधित अधिकारियों को दी। सूचना मिलते ही तकनीकी टीम मौके पर पहुंची और इंजन के जाम ब्रेक को ठीक करने का कार्य शुरू किया गया।

    मरम्मत के बाद ट्रेन को निर्धारित समय से करीब 27 मिनट की देरी से सुबह 10 बजकर 12 मिनट पर दिलदारनगर जंक्शन के लिए रवाना किया गया। रेलवे कर्मियों की सूझबूझ और तत्परता से एक बड़ी दुर्घटना टल गई।

    हालांकि, प्लेटफार्म पर काफी देर तक खड़ी रहने के कारण यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी, लेकिन ट्रेन के सुरक्षित रवाना होने पर सभी ने राहत की सांस ली।