Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पूर्वांचल के प्रसिद्ध सिद्धपीठ भुड़कुड़ा मठ का होगा कायाकल्प, योगी सरकार ने दी 2 करोड़ रुपए की सौगात

    Updated: Thu, 28 May 2026 07:15 PM (IST)

    उत्तर प्रदेश सरकार ने गाजीपुर के सिद्धपीठ भुड़कुड़ा मठ के भव्य सौंदर्यीकरण और विकास के लिए दो करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। ...और पढ़ें

    सिद्धपीठ भुड़कुड़ा मठ के सुंदरीकरण के लिए सरकार ने दिया दो करोड़

    सिद्धपीठ भुड़कुड़ा मठ के सुंदरीकरण के लिए सरकार ने दिया दो करोड़

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, गाजीपुर। जनपद के तहसील जखनियां अंतर्गत स्थित प्राचीन एवं ऐतिहासिक सिद्धपीठ भुड़कुड़ा मठ के भव्य सौंदर्यीकरण एवं विकास के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने दो करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की है।

    सरकार की इस महत्वाकांक्षी पहल से मठ की भव्यता एवं आध्यात्मिक गरिमा को नया स्वरूप प्राप्त होगा। इस योजना के अंतर्गत मठ परिसर में सुंदरीकरण, आवश्यक भवन निर्माण तथा श्रद्धालुओं की सुविधाओं से जुड़े विभिन्न कार्य कराए जाएंगे।
    यह सिद्ध पीठ भुड़कुड़ा मठ का इतिहास हजारों वर्षों पुरानी संत परंपरा से जुड़ा हुआ है।

    आध्यात्मिक धरोहर के संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम

    यह मठ केवल पूर्वांचल ही नहीं बल्कि पूरे भारतवर्ष एवं विश्व स्तर पर अपनी आध्यात्मिक पहचान के लिए प्रसिद्ध है। संतों की तपस्थली एवं समाधियों से जुड़ा यह पवित्र स्थल अध्यात्म और ज्ञान की अद्भुत परंपरा को संजोए हुए है। महान दार्शनिक एवं विचारक ओशो रजनीश ने भी अपने अध्ययन एवं पुस्तकों में भुड़कुड़ा मठ की महत्ता का उल्लेख किया है।

    उत्तर प्रदेश सरकार से पर्यटन एवं धार्मिक स्थलों के विकास को बढ़ावा देने की दिशा में उठाया गया यह कदम क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है। गुरुवार को मठ परिसर में सिद्ध पीठ भुड़कुड़ा के महंत शत्रुघ्न दास महाराज ने विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन कार्यक्रम संपन्न किया।

    कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम का अंकित शिलापट्ट का भी अनावरण किया गया। भूमि पूजन के दौरान वैदिक विद्वानों के सानिध्य में हवन-पूजन एवं धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए गए। स्थानीय लोगों ने सरकार के इस निर्णय का स्वागत करते हुए इसे संत परंपरा एवं आध्यात्मिक धरोहर के संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

    खबरें और भी

    मठ के प्रबंधक उमाशंकर पांडेय, पीजी कॉलेज भुड़कुड़ा के संस्थापक सदस्य कन्हैया सिंह, दिवेश मणि त्रिपाठी, चंद्रावल मिश्र, मनीष मणि त्रिपाठी, विजय बहादुर सिंह, जयप्रकाश शर्मा, आकाश शर्मा, दिनेश सिंह यादव, केसर सिंह यादव, दीनानाथ सिंह, सर्वानंद सिंह, आनंद सिंह, तीर्थराज सिंह, वीरेंद्र गौतम, अश्वनी सिंह, अंजनी सिंह, ग्राम प्रधान मदन कुमार उपस्थित रहे।

    यह भी पढ़ें- गाजीपुर SP के खिलाफ अब्बास अंसारी ने दाखिल की अवमानना याचिका, HC के आदेश का पालन न करने का आरोप