Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गाजीपुर SP के खिलाफ अब्बास अंसारी ने दाखिल की अवमानना याचिका, HC के आदेश का पालन न करने का आरोप

    Updated: Thu, 28 May 2026 05:30 AM (IST)

    मऊ विधायक अब्बास अंसारी ने गाजीपुर के एसपी डॉ. ईरज राजा के खिलाफ इलाहाबाद हाई कोर्ट में अवमानना याचिका दायर की है। उन्होंने आरोप लगाया है कि राजनीतिक ...और पढ़ें

    गाजीपुर SP के खिलाफ अब्बास अंसारी ने दाखिल की अवमानना याचिका।

    गाजीपुर SP के खिलाफ अब्बास अंसारी ने दाखिल की अवमानना याचिका।

    HighLights

    1. अब्बास अंसारी ने गाजीपुर एसपी के खिलाफ अवमानना याचिका दाखिल की।

    2. परिवार पर राजनीतिक दबाव में फर्जी हिस्ट्रीशीट खोलने का आरोप।

    3. इलाहाबाद हाई कोर्ट के पूर्व आदेश का पालन नहीं होने का दावा।

    विधि संवाददाता, प्रयागराज। मऊ से विधायक अब्बास अंसारी ने गाजीपुर के पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा के खिलाफ इलाहाबाद हाई कोर्ट में अवमानना याचिका दायर की है। अपने अधिवक्ता उपेंद्र उपाध्याय के माध्यम से दायर याचिका में उन्होंने कहा है कि राजनीतिक दबाव में उनके और उनके परिवार को निशाना बनाया जा रहा है।

    गाजीपुर पुलिस ने उनके परिवार के खिलाफ फर्जी हिस्ट्रीशीट खोल दी है। हालांकि कोर्ट ने अभी इस याचिका पर सुनवाई की कोई तिथि नहीं नियत की है। अवमानना याचिका के लिए शपथपत्र के साथ दायर आवेदन में यह भी कहा गया है कि आपराधिक याचिका में पारित जुलाई 2025 में हाई कोर्ट के आदेश का पालन नहीं किया जा रहा है।

    कोर्ट ने कहा था कि याची पहले अपना मामला राज्य सरकार के समक्ष रखे। दो सप्ताह के भीतर एसपी गाजीपुर को प्रत्यावेदन दे, जिस पर एसपी एक महीने में तर्कपूर्ण आदेश पारित करेंगे।

    अब्बास अंसारी ने 12 दिसंबर 2022 को खोली गई हिस्ट्रीशीट रद करने की मांग उक्त याचिका में थी। यह हिस्ट्रीशीट मोहम्मदाबाद थाने में खोली गई है।

    यह भी पढ़ें- यूपी में असुरक्षित 3500 धरोहरों पर HC ने मांगा जवाब, राज्य सरकार को छह सप्ताह में शपथ पत्र दाखिल करने का निर्देश

    यह भी पढ़ें- सुलतानपुर में 75 साल बाद कब्जा मुक्त होगी 50 करोड़ की 100 बीघा सरकारी जमीन, हाई कोर्ट के आदेश के बाद एक्शन