गाजीपुर में विभूति एक्सप्रेस ट्रेन के पहिये से निकला धुआं, यात्रियों में मची अफरातफरी
हावड़ा से प्रयागराज जा रही विभूति एक्सप्रेस के जनरल कोच के पहिये में ब्रेक बाइंडिंग से धुआं निकलने लगा, जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।
-1787476580435_m.webp)
विभूति एक्सप्रेस के इस जनरल कोच से निकला धुंवा
HighLights
विभूति एक्सप्रेस के जनरल कोच के पहिये में धुआं निकला।
ब्रेक बाइंडिंग के कारण दिलदारनगर स्टेशन पर ट्रेन रोकी गई।
रेलकर्मियों ने 20 मिनट में खराबी दूर कर ट्रेन रवाना की।
जागरण संवाददाता, गाजीपुर। हावड़ा से प्रयागराज जा रही 13047 अप विभूति एक्सप्रेस के जनरल कोच के पहिये में रविवार को ब्रेक बाइंडिंग होने से धुआं निकलने लगा। इससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।
चालक ने सावधानी बरतते हुए ट्रेन को धीमी गति से दिलदारनगर स्टेशन पहुंचाया। ट्रेन प्लेटफार्म नंबर तीन पर सुबह 7:19 से 7:39 बजे तक करीब 20 मिनट खड़ी रही। रेलकर्मियों ने जांच के बाद खराबी दूर की, जिसके बाद ट्रेन को आगे रवाना किया गया।
विभूति एक्सप्रेस भदौरा स्टेशन के पास से गुजर रही थी, तभी किसी यात्री ने चेन पुलिंग कर दी। इसके चलते ट्रेन कुछ देर के लिए रुक गई। ट्रेन दोबारा चलने के बाद जनरल कोच के पहिये में ब्रेक बाइंडिंग हो गई और उससे धुआं निकलने लगा।
खराबी ठीक होने के बाद आगे बढ़ी ट्रेन
चालक ने सतर्कता बरतते हुए ट्रेन को दिलदारनगर स्टेशन पहुंचाया और रेल कंट्रोल को इसकी सूचना दी। स्टेशन के पोर्टर, गार्ड, चालक और आरपीएफ कर्मी ने पहिये की जांच करने के बाद ब्रेक बाइंडिंग की मरम्मत की गई।
तकनीकी खराबी दूर होने के बाद ट्रेन को सुरक्षित रूप से प्रयागराज के लिए रवाना कर दिया गया। यातायात निरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि ब्रेक बाइंडिंग के कारण विभूति एक्सप्रेस को स्टेशन पर रोकना पड़ा था। मरम्मत के बाद ट्रेन आगे रवाना हो गई।
