लोकमान्य तिलक-पाटलिपुत्र सुपरफास्ट एक्सप्रेस का नया टाइम-टेबल जारी, यूपी के लोगों को मिलेगा फायदा
चैत्र नवरात्रि मेले के दौरान श्रद्धालु यात्रियों की सुविधा के लिए 12141/42 लोकमान्य तिलक-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस ट्रेन को विंध्याचल रेलवे स्टेशन पर अस्था ...और पढ़ें

HighLights
चैत्र नवरात्रि के लिए ट्रेन का अस्थायी ठहराव।
लोकमान्य तिलक-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस विंध्याचल में रुकेगी।
श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु 19 मार्च से 2 अप्रैल तक।
जागरण संवाददाता, जमानियां (गाजीपुर)। चैत्र नवरात्रि मेला के अवसर पर स्थानीय स्टेशन पर रुकने वाली 12141/42 लोकमान्य तिलक-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव प्रयागराज मंडल के विंध्याचल रेलवे स्टेशन पर श्रद्धालु रेल यात्रियों के सुविधा को देखते हुए 19 मार्च से 2 अप्रैल तक ठहराव दिया गया है।
हाजीपुर जोन के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया की ट्रेन संख्या 12141 डाउन लोकमान्य तिलक-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस 19 मार्च से 2 अप्रैल 2026 तक 22.30 बजे विंध्याचल स्ठेशन पर पहुंची। वहां से 22.32 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी।वही अप में 12142 पाटलिपुत्र-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस 19 मार्च से 2 अप्रैल 2026 तक शाम 16.05 बजे विंध्यांचल पहुंच कर 16.07 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी।