Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    विनीत हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई, कटरा गैंग सरगना शंकर पांडेय के दो भाई गिरफ्तार

    Updated: Mon, 29 Jun 2026 08:30 PM (GMT+05:30)

    गाजीपुर के चर्चित विनीत राय हत्याकांड में कटरा गैंग के सरगना शंकर पांडेय के दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया गया है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. विनीत हत्याकांड में शंकर पांडेय के दो भाई गिरफ्तार।

    2. गाजीपुर घाट स्टेशन के पास से पुलिस ने दबोचा।

    3. मामले में अब तक कुल पांच आरोपी हुए गिरफ्तार।

    जागरण संवाददाता, गाजीपुर। जिले के चर्चित विनीत राय हत्याकांड में कोतवाली पुलिस ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपित व कटरा गैंग के सरगना शंकर पांडेय के दो सगे भाइयों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को गाजीपुर घाट स्टेशन के पास चेकिंग के दौरान दबोचा गया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

    पुलिस के अनुसार अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह अपनी टीम के साथ गाजीपुर घाट स्टेशन के पास चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान बिंदू होटल के मालिक के पुत्र विनीत राय की हत्या के मामले में प्रकाश में आए दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया।

    होटल कारोबारी आलोक राय के पुत्र विनीत राय की 29 मई की रात बिंदु होटल के गेट पर पांच गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले में कटरा गैंग के सरगना शंकर पांडेय, आलोक दुबे, कमलेश बिंद और सोनू यादव सहित अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज है।

    एडीजी वाराणसी ने चारो नामजद आरोपितों पर एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया है। इसमें एक आरोपित कमलेश बिंद तीन जून को हुए पुलिस मुठभेड़ में ढेर हाे गया।

    वहीं, अन्य तीन आरोपित अभी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। इनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस यूपी, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में सैकड़ों दबिश दे चुकी है, लेकिन वह पकड़ में नहीं आ रहे हैं।

    विनीत हत्याकांड में शंकर पांडेय के दो सगे भाई सुमित पांडेय और सत्यप्रकाश पांडेय पर भी साजिश का आरोप था। पुलिस इनकी भी तलाश कर रही थी।

    शहर कोतवाल प्रमोद सिंह ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि दोनों गाजीपुर घाट स्टेशन के पास दोनों मौजूद हैं। वह खुदाईपुरा चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक विजय कुमार व अन्य पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे और दोनों को धर दबोचा। आवश्यक कार्रवाई के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया।

    खबरें और भी

    शंकर पांडेय के पिता, भाई समेत अब तक पांच गिरफ्तार

    विनीत राय हत्याकांड में मुख्य आरोपित शंकर पांडेय है, जो अभी भी फरार है। मामले में पुलिस ने सख्ती करते हुए इससे पहले शंकर के पिता रविशंकर पांडेय उर्फ रविशेखर पांडेय को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। वहीं 16 जून को शिवम दुबे और रहमान अली उर्फ गोल्डेन भी गिरफ्तार हो चुके हैं। सोमवार को शंकर के दोनों भाई को भी पुलिस गिरफ्तार लिया।