विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गाजीपुर में गंगा में बहते ट्रॉली बैग में मिला युवती का शव, गले में बंधी थी रस्सी

Published: Sun, 25 Oct 2026 07:54 PM (GMT+05:30)

गाजीपुर में गंगा नदी में मछुआरों को एक ट्रॉली बैग मिला, जिसमें एक युवती का सड़ा-गला शव था। युवती के ...और पढ़ें

गंगा में बहते ट्रॉली बैग में मिला युवती का शव।

गंगा में बहते ट्रॉली बैग में मिला युवती का शव।

HighLights

  1. गंगा में बहते ट्रॉली बैग में मिला युवती का शव।

  2. युवती के गले में रस्सी बंधी थी, पहचान मुश्किल।

  3. पुलिस ने जांच शुरू की, फोरेंसिक टीम मौके पर।

जागरण संवाददाता, मुहम्मदाबाद (गाजीपुर)। गंगा नदी में मछली मार रहे मुछआरों ने बहकर जा रहे ट्राली बैग को रविवार को मुहम्मदाबाद क्षेत्र के हरिवल्लमपुर ग्राम पंचायत के चकतरफिया के सामने निकालकर खोला तो उसमें युवती का शव मिला। उसमें शव देखकर सूचना पुलिस को दी। युवती के गले में रस्सी बंधी थी। शव सड़-गल जाने के कारण उसकी पहचान नहीं हो सकी। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी।

प्रभारी निरीक्षक विजय प्रताप सिंह ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और जिला मुख्यालय से फोरेंसिक टीम को बुलाया। टीम ने गंगा तट पर पहुंचकर आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। युवती काले रंग की जींस और काले छींटदार टाप पहने थी। ट्रॉली बैग में ऊंची हील की सैंडिल भी मिली।

शव काफी सड़-गल चुका था और सिर के बाल व चेहरे की त्वचा नष्ट होने से पहचान करना मुश्किल हो गया था। प्रभारी निरीक्षक के अनुसार, युवती की अनुमानित उम्र 20 से 30 वर्ष के बीच है। पुलिस ने शव को जिला मुख्यालय भेज दिया है। युवती की पहचान और मृत्यु के कारणों का पता लगाने के लिए आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें- Auraiya Murder Case:  चोरी करने घर में घुसे 2 लोग, बुजुर्ग महिला के जागने पर मार डाला, साजिश में शामिल महिला सहित 4 गिरफ्तार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।