Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    राम नवमी को लेकर पुराने सरयू पुल से अयोध्या में वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध, सुरक्षा को लेकर तैनात किए गए पुलिसकर्मी

    Updated: Thu, 26 Mar 2026 08:21 PM (IST)

    अयोध्या में चैत्र रामनवमी मेले के लिए पुराने सरयू पुल से वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया है। नए पुल से केवल दो व चार पहिया वाहन ही अयोध्या जा ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. पुराने सरयू पुल से अयोध्या में वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित।

    2. नए पुल से केवल हल्के वाहन, भारी वाहनों पर रोक।

    3. 27 मार्च शाम 5 बजे तक लागू रहेगी यह व्यवस्था।

    संवाद सूत्र, नवाबगंज (गोंडा)। अयोध्या में चैत्र रामनवमी मेले को सकुशल संपन्न कराने के लिए कटरा शिवदयालगंज से रूट डायवर्जन किया गया है। पुराने सरयू पुल से अयोध्या में वाहनों के प्रवेश को पूरी तरह से प्रतिबंधित किया गया है। नये पुल से अयोध्या की तरफ दो व चार पहिया जा सकेगी, लेकिन मालवाहक वाहन जैसे ट्रक, ट्रैक्टर व डीसीएम समेत अन्य भारी वाहन नहीं जाएंगे। यह व्यवस्था 27 मार्च की शाम पांच बजे तक लागू रहेगी।

    दुर्गागंज माझा, लकड़मंडी, लोलपुर पुल पर पुलिस बल की तैनाती की गई है। खजुरिया मोड़, कटरा तिराहा व सरयू पुल के पास पुलिस ने बैरियर लगा रखा है। लोग पैदल व साइकिल से अयोध्या आवागमन कर रहे हैं। सरयू घाट चौकी पुलिस के साथ ही अयोध्या की पुलिस मौके पर तैनात है। संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।

    श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की दिक्कत न हो, इसका भी ध्यान रखा जा रहा है। थानाध्यक्ष अभय सिंह ने कहा कि रामनवमी के चलते अयोध्या में श्रद्धालुओं और राहगीरों को मुश्किलों का सामना न करना पड़े इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है। गांव वालों को पहचान पत्र देखकर जाने दिया जा रहा है। अपर पुलिस अधीक्षक राधेश्याम राय ने कहा कि रामनवमी को लेकर सुरक्षा का व्यापक इंतजाम किया गया है। वाहनों के लिए रूट डायवर्जन किया गया है, जिससे किसी प्रकार की दिक्कत न हो।

    यह भी पढ़ें- डीजल-गैस संकट के बीच बढ़ रहा बिजली पर दबाव, पावर कॉरपोरेशन ने दिए अवैध नलकूप कनेक्शनों पर कार्रवाई के निर्देश

    खबरें और भी