Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सारी अटकलें खत्म! बृजभूषण शरण सिंह के राजनीतिक भविष्य पर बेटे ने दिया करारा जवाब, 'पिता जी संसद में फिर आएंगे'

    Updated: Wed, 05 Aug 2026 09:04 AM (GMT+05:30)

    पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के अदालत से बरी होने के बाद उनके बेटे करन भूषण सिंह ने कहा है कि आरोप लगाने वालों को माफी मांगनी चाहिए। ...और पढ़ें

    करन और बृजभूषण शरण सिंह।

    करन और बृजभूषण शरण सिंह।

    HighLights

    1. बृजभूषण शरण सिंह अदालत से बरी, राजनीतिक पारा चढ़ा

    2. बेटे करन भूषण ने कहा, पिता जी संसद में आएंगे

    3. अयोध्या और नंदिनीनगर में भव्य स्वागत की तैयारी

    जागरण संवाददाता, गोंडा। पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के अदालत से बरी होने के बाद दिल्ली से अवध तक राजनीतिक पारा भी चढ़ रहा है। बृजभूषण के पुत्र और कैसरगंज सांसद करन भूषण सिंह ने कहा है कि जो लोग आरोप लगा रहे थे अब उन्हें माफी मांगनी चाहिए। तीन वर्षों में मेरे परिवार को मानसिक और सामाजिक पीड़ा झेलनी पड़ी।

    करन ने फेसबुक पर साझा किए वीडियो में कहा कि अदालत में सत्य की जीत हुई है। पिताजी ने जीवन में कई उतार-चढ़ाव देखे हैं, लेकिन यह उनके परिवार के लिए सबसे कठिन दौर था।

    पिताजी दोबारा संसद में आएंगे

    सांसद ने कहा कि उनके पिता निश्चित रूप से दोबारा संसद में आएंगे। कहा कि कांग्रेस के पास कोई वास्तविक मुद्दा नहीं था, इसलिए इस मामले को राजनीतिक रंग दिया गया। भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष व पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह नई दिल्ली से गुरुवार को चार्टर प्लेन से अयोध्या एयरपोर्ट पहुंचेंगे।

    यह भी पढ़ें- राजनीतिक अखाड़े में पुराना वर्चस्व कायम करने उतरेंगे बृजभूषण शरण सिंह, 2027 के यूपी चुनाव पर टिकी नजरें

    यह भी पढ़ें- पीएम मोदी इस महीने आएंगे अलीगढ़! 1500 करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण

    करीब एक लाख समर्थकों के पहुंचने का अनुमान

    सांसद प्रतिनिधि सोनू सिंह ने बताया कि वह एयरपोर्ट से हनुमानगढ़ी जाएंगे। दर्शन के बाद वह नंदिनीनगर पहुंचेंगे। उनके स्वागत के लिए 51 किलोग्राम की 11 माला तैयार कराई गई है। 500 गाड़ियों के साथ नेताजी का स्वागत किया जाएगा। नंदिनीनगर में करीब एक लाख समर्थकों के पहुंचने की संभावना है, इसके लिए तैयारी की जा रही है।