देवीपाटन मंडल में 2300 तिपहिया वाहनों की परमिट खत्म, पता खोज रहा विभाग
देवीपाटन मंडल में 2300 तिपहिया वाहनों के परमिट समाप्त हो गए हैं और उनका पता नहीं चल पा रहा है, जबकि 383 स्कूली वाहन बिना परमिट व फिटनेस के 20 हजार से ...और पढ़ें
-1783687935419_m.webp)
मंडल के 2300 तिपहिया वाहनों की परमिट खत्म।
HighLights
देवीपाटन मंडल में 2300 तिपहिया वाहनों के परमिट समाप्त।
383 स्कूली वाहन बिना परमिट-फिटनेस के ढो रहे छात्र।
परिवहन विभाग ने शुरू की सीज करने व परमिट रद्द की कार्रवाई।
संवाद सूत्र, गोंडा। देवीपाटन मंडल में 2300 ऑटो, टेंपो व अन्य तिपहिया वाहनों का परमिट खत्म हो गया है लेकिन उनका पता नहीं चल पा रहा है। उधर 383 स्कूली वाहन हैं, जिनका परमिट है न ही फिटनेस फिर वह 20 हजार से अधिक भी छात्र-छात्राओं को घर व स्कूल पहुंचा रहे हैं।
पिछले पांच वर्षों में ई रिक्शा के बढ़ी संख्या के चलते ऑटो, टेंपो समेत अन्य वाहनों की जरूरत कम हो गई है। यही कारण है कि मंडल के 2300 ऑटो-टेंपो अपने वाहन के परमिट का नवीनीकरण कराने नहीं आए।
माना जा रहा है कि पुराने तिपहिया वाहन बिना परमिट कही यात्रियों को ढो रहे हैं तो कहीं छात्र-छात्राओं को घर व स्कूल पहुंचा रहे हैं, जो खतरे का कारण बन सकता है।
चारों जिलों के सहायक संभागीय परिवहन अधिकारियों के माध्यम से इन्हें दो बार नोटिस भेजा जा चुका है, लेकिन ये समाप्त हो चुके परमिट का नवीनीकरण कराने के लिए संपर्क नहीं कर रहे हैं। ऐसे में अब इनके सड़क पर दिखते ही सीज करने व परमिट को निरस्त कराने की तैयारी शुरू कर दी गई है।
परमिट न फिटनेस फिर भी नौनिहालों को स्कूल पहुंचा रहे 383 वाहन
जुलाई से स्कूल खुलने के बाद परिवहन विभाग विद्यालयाें की परिवहन व्यवस्था को दुरुस्त करने में जुटा है लेकिन स्कूल संचालकों की मनमानी इसमें रोड़ा बन रही है। मंडल के चारों जिलों में 108 स्कूली वाहन हैं, जिनका परमिट नहीं है। साथ ही 175 वाहन हैं,जिनकी फिटनेस खत्म है।
इसके लिए चारो जिलों के सहायक संभागीय अधिकारी व संभागीय निरीक्षक समेत अन्य अधिकारी स्कूल-स्कूल दौड़ रहे हैं लेकिन जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं। ऐसे में अब परिवहन विभाग इन्हें सीज कर सड़क से हटाने में जुट गया है।
खबरें और भी
अकेले गोंडा में ही एआरटीओ आरसी भारतीय पिछले एक सप्ताह के बीच 15 स्कूली वाहन सीज कर चुके हैं। इसी तरह अन्य जिलों में भी सख्ती शुरू हो गई है।
- देवीपाटन मंडल में कुल स्कूली वाहन-1746
- मंडल में परमिटविहीन स्कूली वाहन-108
- मंडल में अनफिट बचे स्कूली वाहन-175
खत्म हो चुके परमिट का नवीनीकरण न कराने वाले तिपहिया वाहनों को दो बार नोटिस भेजी जा चुकी है। अब इनका परमिट निरस्त करने का प्रस्ताव आरटीए की बैठक में रखा जाएगा। स्कूली वाहनों के परमिट नवीनीकरण व फिटनेस के लिए सभी सहायक संभागीय परिवहन अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे ऐसे स्कूली वाहनों पर अभियान चलाकर कार्रवाई करें। -राजेश मौर्य, आरटीओ प्रशासन।