विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गोंडा में SIR के बाद घट गए 4 मतदान केंद्र और 99 पोलिंग बूथ, अधिकारियों ने राज्य निर्वाचन आयोग को भेजी रिपोर्ट

Updated: Thu, 20 Aug 2026 02:30 PM (IST)

गोंडा जिले में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसआइआर) के बाद मतदाताओं की संख्या घटने से 99 मतदेय स्थल कम हो गए हैं। अब जिले में कुल 2879 मतदेय स्थल हैं, जिसकी रिपोर्ट राज्य निर्वाचन आयोग को भेजी गई है।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

HighLights

  1. एसआइआर के बाद गोंडा में 99 मतदेय स्थल कम हुए।

  2. जिले में अब कुल 2879 मतदेय स्थल निर्धारित किए गए।

  3. मतदाताओं की संख्या 25.52 लाख से घटकर 22.15 लाख हुई।

संवाद सूत्र, गोंडा। एसआइआर में मतदाताओं की संख्या घटने के साथ ही मतदेय स्थल (बूथ) भी कम हो गए हैं। एसआइआर के पहले जिले के सात विधानसभा क्षेत्रों में 2978 मतदेय स्थल थे। अधिकतम 1200 मतदाताओं पर नए सिरे से मतदेय स्थलों का निर्धारण किया गया है। ऐसे में 99 मतदेय स्थल कम हो गए हैं।

विधानसभा निर्वाचक नामावली के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम (एसआइआर) के बाद मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन दस अप्रैल को किया गया था। एसआइआर के पहले जिले में एसआइआर के पहले मतदाताओं की संख्या 25.52 लाख थी, जो अंतिम प्रकाशन के बाद घटकर 22.15 लाख हो गई है। 1675 मतदान केंद्रों पर 2978 मतदेय स्थल थे।

मतदाताओं की संख्या घटने के बाद जिले में चार मतदान केंद्र और 99 बूथ कम हो गए हैं। सात विधानसभा क्षेत्रों के मतदेय स्थलों व मतदान केंद्रों की आलेख्य सूची प्रकाशित करके दावा/आपत्ति मांगी गई थी। दावा/आपत्तियों का निस्तारण करके मतदान केंद्र व बूथ की सूचना राज्य निर्वाचन आयोग को भेजी दी गई है।

यह भी पढ़ें- यूपी में ODOC योजना के तहत गोंडा समेत इन जिलों में खुलेंगी 1000 यूनिट; 5000 लोगों को मिलेगा रोजगार

सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी मो. रजी ने बताया कि जिले में चार मतदान केंद्र व 99 बूथ कम हुए हैं। सूचना आयोग को भेजी गई है। 

विधानसभा मतदेय स्थल (पहले) मतदेय स्थल (अब)
मेहनौन 443 425
गोंडा 424 373
कटराबाजार 500 495
कर्नलगंज 397 398
तरबगंज 432 418
मनकापुर 397 390
गौरा 385 380
योग 2978 2879