Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गोंडा : ADO पंचायत का कड़ा रुख, काम पूरा करने के लिए सचिवों को 2 दिन का अल्टीमेटम; लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई

    Updated: Sat, 25 Jul 2026 03:13 PM (IST)

    बेलसर (गोंडा) के सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) रवि मिश्रा ने ग्राम पंचायतों के लंबित कार्यों को लेकर सचिवों को दो दिन में काम पूरा करने का अल्टीमेटम दि ...और पढ़ें

    इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

    इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

    HighLights

    1. ADO पंचायत ने सचिवों को दो दिन का अल्टीमेटम दिया।

    2. लंबित कार्य पूरे न होने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी।

    3. गोनाई स्वच्छता मार्ट, ऑडिट आपत्तियां निपटाने के निर्देश।

    संवादसूत्र, बेलसर (गोंडा)। विकास खंड बेलसर में ग्राम पंचायतों के लंबित कार्यो को लेकर सहायक विकास अधिकारी (पंचायत)रवि मिश्रा ने सचिवों पर सख्ती दिखाई है। उन्होंने सभी ग्राम पंचायत सचिवों को पत्र जारी कर दो दिनों में लंबित कार्य हर हाल में पूरे कर सूचना उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

    साथ ही चेतावनी दी है कि समय सीमा के भीतर कार्य पूरा न होने और लापरवाही बरतने पर संबंधित सचिव स्वयं जिम्मेदार होंगे तथा उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

    जारी आदेश में कहा गया है कि मुख्य विकास अधिकारी के निर्देश के बावजूद कई सचिवों ने बार-बार लिखित और मौखिक निर्देश मिलने के बाद भी अपेक्षित कार्य पूरे नहीं किए हैं। इसे कार्य के प्रति उदासीनता माना गया है।

    फीडिंग कार्य पूरा कराने के निर्देश

    पत्र में सभी ग्राम पंचायतों में गोनाई स्वच्छता मार्ट का कार्य शुरू कर पूर्ण कराने, लंबित आडिट आपत्तियों का निस्तारण कराने, वित्तीय वर्ष 2026-27 की कार्ययोजना फीड कराने, ग्राम पंचायतों में कराए जाने वाले कार्यों की पत्रावली तैयार कर निर्धारित प्रारूप पर उपलब्ध कराने तथा सीएम अवार्ड का फीडिंग कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए गए हैं।

    एडीओ पंचायत ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय के भीतर सभी कार्य पूर्ण कर अवगत कराना अनिवार्य है। आदेश की अनदेखी या लापरवाही पाए जाने पर संबंधित सचिव के विरुद्ध जवाबदेही तय करते हुए कार्रवाई की जाएगी।

    खबरें और भी