Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गोंडा में जमीन अधिग्रहण की देरी में फंसा अयोध्या-बलरामपुर बाईपास, निर्माण के लिए 56.34 करोड़ का बजट पास

    Updated: Sun, 26 Apr 2026 03:14 PM (GMT+05:30)

    गोंडा में 56.34 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा अयोध्या-बलरामपुर बाईपास जमीन अधिग्रहण में देरी के कारण रुक गया है। राजस्व टीमों की व्यस्तता के चलते फरवर ...और पढ़ें

    जमीन अधिग्रहण की देरी में फंसा अयोध्या-बलरामपुर बाईपास।

    जमीन अधिग्रहण की देरी में फंसा अयोध्या-बलरामपुर बाईपास।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सूत्र, गोंडा। गोंडा व बलरामपुर के जिलावासियों का आवागमन आसान करने के लिए 56 करोड़ 34 लाख से बन रहा डबल लेन अयोध्या-बलरामपुर बाईपास जमीन अधिग्रहण की देरी में फंस गया है।

    करीब 11 किलोमीटर 600 मीटर लंबे अयोध्या-बलरामपुर बाईपास में गोंडा-उतरौला रोड के एक किलोमीटर हिस्से का चौड़ीकरण कर सोनी हरलाल-लक्ष्मनपुर-मझवा होते हुए उम्मेदजोत गांव होते हुए सड़क बनाई जानी है।

    इस बीच में एक किलोमीटर नई सड़क बनाई जानी है। इसके लिए करीब 1.9 हेक्टेयर भूमि सोनी हरलाल व मझवां के किसानों से ली जानी है। इसे खरीदने के लिए शासन से छह करोड़ 90 लाख 85 हजार रुपये भी मिल गए हैं, फिर भी जमीन अधिग्रहण न होने के कारण फरवरी से कार्य ठप पड़ा है।

    कारण, भूमि अधिग्रहण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली राजस्व टीमों की एसआईआर (निर्वाचक नामावली विशेष गहन पुनरीक्षण 2026) ड्यूटी में व्यस्तता रही। दस दिन पहले इससे थोड़ी राहत मिली तो परीक्षा ड्यूटी की बाधा रही, जिससे कार्य ठप रहा।

    हालत यह है कि जमीन लेकर नई सड़क बनना तो दूर गोंडा-उतरौला मार्ग के एक किलाेमीटर हिस्से में चल रहा चौड़ीकरण भी रुक गया। उतरौला मार्ग पर सोनी गुमटी रेलवे क्रासिंग के निकट करीब एक किलोमीटर सड़क की पटरियों को खोदकर छोड़ दिया गया,जिससे राहगीर दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं।

    इसके अलावा बाईपास के तुरकौली समेत अन्य जगहों पर भी निर्माण ठप पड़ा है। पटरियां खोद देने व सड़क पर मिट्टी व गिट्टी के ढेर लगे होने से हादसे का खतरा बढ़ गया है,जिससे राहगीर सहमे रहते हैं।

    राजस्व टीमों की व्यस्तता के चलते बाईपास का निर्माण प्रभावित हुआ है लेकिन अब भूमि अधिग्रहण के लिए अनापत्ति मिल गई है। जल्द ही किसानों को उनका मुआवजा देकर उनकी जमीन खरीद ली जाएगी। उतरौला रोड का चौड़ीकरण जल्द ही पूरा करा लिया जाएगा। -योगेंद्र सिंह, अधीक्षण अभियंता।