विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी के दो जिलों में 4.95 करोड़ से होगा 12 सड़कों का होगा चौड़ीकरण, दस लाख लोगों को होगी सुविधा

Published: Sat, 05 Sep 2026 08:35 AM (IST)

गोंडा और बलरामपुर जिलों में 12 सड़कों को चौड़ा करने के लिए लोक निर्माण विभाग ने 4.95 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

HighLights

  1. गोंडा-बलरामपुर में 12 सड़कों के चौड़ीकरण को 4.95 करोड़ स्वीकृत।

  2. लोक निर्माण विभाग द्वारा कार्य, पहली किस्त 2.59 करोड़ जारी।

  3. दस लाख ग्रामीण लोगों को आवागमन में मिलेगी सुविधा।

जागरण संवाददाता, गोंडा। गोंडा व बलरामपुर जिले के विभिन्न चीनी मिलों के परिक्षेत्र से जुड़ी 12 सड़कों को चौड़ा बनाने के लोक निर्माण विभाग ने चार करोड़ 95 लाख रुपये खर्च को स्वीकृति प्रदान की है। इन सड़कों का निर्माण शुरू कराने के लिए लागत का आधा बजट दो करोड़ 59 लाख 56 हजार रुपये प्रथम किस्त में विभाग को मिल गए हैं।

गोंडा में तीन सड़कों का एक करोड़ 18 लाख 15 हजार रुपये से चौड़ा बनाया जाना है। इनमें शामिल मनकापुर के गोपालपुर-छुटकापुरवा-कुली बनकट मार्ग के लिए 31 लाख 75 हजार, सुठिया-सुमेरपुर संपर्क के लिए 11 लाख 88 हजार व कर्नलगंज के सहजौरा से डोमा कलपी शुकुलपुरवा संपर्क मार्ग के लिए 12 लाख आठ हजार मिल गए हैं।

बलरामपुर में नौ सड़कों के चौड़ीकरण पर तीन करोड़ 77 लाख 61 हजार खर्च होने हैं। इनमें शामिल हुसैनाबाद के रामदीन इंटर कालेज से मधुपुर तक 33 लाख 64 हजार, श्री नगर देवरिया फूलपुर मार्ग से धर्मनगर तक 25 लाख 18 हजार, मूड़ाडीहा गुजरपुरवा मार्ग के लिए 16 लाख दो हजार, मुडिला मिर्जापुर के लिए पांच लाख 37 हजार, मुडिला-मिर्जापुर-खैरहनिया मार्ग के लिए चार लाख एक हजार, तुलसीपुर-जरवा-लौकी खुर्द मार्ग के लिए 25 लाख तीन हजार, तुलसीपुर-नचौरा-लक्ष्मनपुर मार्ग के लिए आठ लाख 23 हजार रुपये, सड़वा-गुलरिया मार्ग के लिए 29 लाख 55 हजार रुपये मिल गए हैं।

लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता योगेंद्र सिंह ने बताया कि गोंडा की तीन सड़कों के लिए 55 लाख 71 हजार व बलरामपुर की नौ सड़कों के लिए दो करोड़ तीन लाख 85 हजार रुपये मिल गए हैं। इन सड़कों पर करीब चार करोड़ 95 लाख रुपये खर्च होने हैं, जिससे ग्रामीण क्षेत्र के दस लाख लोगों की राह आसान हो जाएगी।

यह भी पढ़ें- देवरिया में केडी चौराहा-तिरमासाहुन-सुंदरपुर सड़क का होगा चौड़ीकरण, यूपी-बिहार की कनेक्टिविटी को मिलेगी मजबूती

यह भी पढ़ें- उन्नाव के दोस्ती नगर बाईपास की बदलेगी सूरत, चौड़ीकरण के लिए शासन को भेजा गया 22 करोड़ का प्रस्ताव