गोंडा में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में एक की मौत, कटरा बाजार में डायल 112 की चपेट में आने से तीन छात्र घायल
गोंडा में आर्यनगर महराजगंज मार्ग पर दो बाइकों की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई और दो घायल ...और पढ़ें
-1786811853782_m.webp)
HighLights
गोंडा में दो बाइकों की टक्कर में एक की मौत।
मृतक अंकित चौरसिया हेलमेट नहीं पहने हुए थे।
डायल 112 वाहन की भिड़ंत में तीन छात्र घायल।
जागरण टीम, गोंडा। आर्यनगर महराजगंज मार्ग पर शनिवार को भवनियापुर उपाध्याय चौराहे के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने हुए थे और स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम को देखने जा रहे थे। यह घटना शिव कत्यानी इंटर कॉलेज के निकट हुई।
खरगूपुर थाना क्षेत्र के देवरिया कला के मजरा माथेडीहा निवासी अंकित चौरसिया अपने साथी अवनीश के साथ कार्यक्रम देखने जा रहे थे। उनकी बाइक की टक्कर महराजगंज की ओर से आ रहे इरफान की बाइक से हो गई। इस टक्कर में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें तुरंत स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खरगूपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने अंकित चौरसिया को मृत घोषित कर दिया।
अवनीश और इरफान का इलाज जारी है। खरगूपुर प्रभारी निरीक्षक राजेश तिवारी ने बताया कि अंकित हेलमेट नहीं पहने था और विधिक कार्रवाई की जा रही है। अंकित चौरसिया अपने परिवार में सबसे बड़े थे और टाइल्स लगाने का काम करते थे।
यह भी पढ़ें- आजमगढ़ में 6 साल से फरार 50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, 2020 की फ्लिपकार्ट लूटकांड का था आरोपी
दूसरी ओर कटरा बाजार थाना के नकही गांव के पास स्कूल वाहन और डायल 112 वाहन की भिड़ंत में तीन छात्र घायल हो गए। घायलों को बालपुर बाजार में इलाज के लिए लाया गया, जहां चिकित्सक ने उन्हें जिला मुख्यालय रेफर कर दिया। हलधरमऊ चौकी प्रभारी सौरभ कुमार सिंह ने बताया कि सभी घायलों की स्थिति स्थिर है।
