Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    एक लाख रुपये घूस लेते नजूल अमीन गिरफ्तार, हरियाणा के निवासी की शिकायत पर गोंडा में एंटी करप्शन टीम ने की कार्रवाई

    Updated: Tue, 14 Jul 2026 03:11 PM (GMT+05:30)

    एंटी करप्शन टीम ने गोंडा में एक नजूल अमीन गुरुचरण पांडेय को मकान का फार्म 45 दुरुस्त कराने और मरम्मत शुरू करने के लिए एक लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. गोंडा में नजूल अमीन एक लाख रुपये घूस लेते गिरफ्तार।

    2. एंटी करप्शन टीम ने रंगेहाथ पकड़ा, भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज।

    3. मकान मरम्मत व फार्म 45 दुरुस्त कराने को मांगी थी रिश्वत।

    जागरण संवाददाता, गोंडा। मकान का फार्म 45 दुरुस्त कराने व मकान मरम्मत का काम शुरू करने देने के लिए एक लाख रुपये घूस लेते नगर पालिका परिषद गोंडा के संप्रति नजूल अमीन व देहात कोतवाली माझा तरहर निवासी गुरुचरण पांडेय पांडेय को रंगेहाथ एंटी करप्शन टीम (भ्रष्टाचार निवारण संगठन) ने गिरफ्तार किया है।

    ट्रैप टीम प्रभारी धनंजय कुमार सिंह ने घूसखोरी में पकड़े गए आरोपित के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम सहित अन्य धाराओं में नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।

    ट्रैप टीम प्रभारी थाना भ्रष्टाचार निवारण संगठन धनंजय कुमार सिंह ने बताया कि हरियाणा के जिला रोहतक के थाना सिविल लाइन के 309/04 माडन टाउन (वर्तमान पता एलबीएस चौराहा) निवासी परिवर्तन शुक्ल ने शिकायत की थी कि नगर पालिका परिषद गोंडा के संप्रति नजूल अमीन गुरुचरण पांडेय मकान का फार्म 45 दुरुस्त कराने व मकान मरम्मत का काम शुरू करने देने के लिए घूस मांग रहे हैं। इनकी शिकायत पर कार्रवाई शुरू की गई।

    सोमवार को वीर अब्दुल हमीद चौराहा के पास सभासद अलंकार सिंह के राधाकुंड स्थित मकान के भूतल से दोपहर करीब 12 बजे एक लाख रुपये घूस लेते एंटी करप्शन टीम ने संप्रति नजूल अमीन को रंगेहाथ पकड़ लिया।

    टीम आरोपित को कोतवाली नगर ले आई। ट्रैप टीम प्रभारी ने कहा कि मुकदमा दर्ज कराया गया है। शिकायतकर्ता के प्रार्थना पत्र, प्री ट्रैप जांच आख्या, शिकायतकर्मा का बयान, शिकायत से संबंधित कागजात, आडियो व वीडियो रिकार्डिंग को साक्ष्य के रूप में संकलित किया गया है।

    पहले भी घूसखोरी में पकड़े जा चुके हैं उप निरीक्षक समेत अन्य कर्मी

    एंटी करप्शन टीम पहले भी घूस लेने के मामले में कार्रवाई कर चुकी है। 23 जून को छह हजार रुपये घूस लेते वन दारोगा बालक राम को गिरफ्तार किया था।

    खबरें और भी

    गत वर्ष 11 जून को मुकदमा हल्का करने के नाम पर पांच हजार रुपये घूस लेते धानेपुर थाने के उपनिरीक्षक अंकित कुमार यादव को रंगेहाथ एंटी करप्शन टीम (भ्रष्टाचार निवारण संगठन) ने गिरफ्तार किया था।

    सीएमओ कार्यालय के वरिष्ठ सहायक, लेखपाल समेत अन्य कर्मियों को घूस लेते रंगेहाथ पकड़ा जा चुका है। आरोपितों को जेल भेजा जा चुका है।

    राज्य कर्मचारी के घूस मांगने पर करें शिकायत

    ट्रैप टीम प्रभारी धनंजय सिंह ने कहा कि किसी भी राज्य कर्मचारी द्वारा रिश्वत मांगने पर भ्रष्टाचार निवारण संगठन के मोबाइल नंबर 9454402492 व 9454402484 पर सूचना दें। संबंधित कर्मचारी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।