Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गोंडा में विकास कार्यों में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई, तीन पंचायत सचिवों से छिना चार्ज

    Updated: Tue, 14 Jul 2026 03:05 PM (IST)

    विकास कार्यों में खराब प्रगति, फैमिली आईडी व फार्मर रजिस्ट्री न बनवाने पर तीन ग्राम पंचायत अधिकारियों से गांव का चार्ज छीन लिया गया है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. तीन ग्राम पंचायत अधिकारियों से विकास कार्यों में लापरवाही पर चार्ज छीना।

    2. डीएम ने ऑडिट आपत्तियों के निस्तारण में देरी पर डीपीआरओ को नोटिस।

    3. रिश्वतखोरी के आरोप में नजूल अमीन पर निलंबन की तलवार लटकी।

    जागरण संवाददाता, गोंडा। विकास कार्यक्रमों की प्रगति खराब होने, फैमिली आईडी व फार्मर रजिस्ट्री न बनवाने व ग्राम पंचायतों में उपस्थित न रहने की शिकायत पर ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के जिला महामंत्री समेत तीन ग्राम पंचायत अधिकारियों से गांव का चार्ज छीन लिया गया है।

    डीपीआरओ जीडी जैन ने मुजेहना में तैनात ग्राम पंचायत अधिकारी व संघ के जिला महामंत्री नौशाद अहमद अंसारी, इटियाथोक में तैनात ग्राम पंचायत अधिकारी दिलीप कुमार उपाध्याय, पंड़रीकृपाल में तैनात ग्राम पंचायत अधिकारी अवधेश कुमार पांडेय को ब्लाक से हटाकर अपने कार्यालय से संबद्ध कर दिया है। संबंधित कर्मचारियों को कार्यमुक्त करने के लिए बीडीओ को पत्र भेजा गया है।

    ऑडिट आपत्ति का निस्तारण न होने पर डीपीआरओ व पटल सहायक को नोटिस

    कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम प्रियंका निरंजन ने ऑडिट आपत्तियों के निस्तारण की समीक्षा की। जिले में 150 से अधिक ग्राम पंचायतों की ऑडिट आपत्ति लंबित पाई गई। डीएम ने शिथिल पर्यवेक्षण के लिए डीपीआरओ जीडी जैन व पटल सहायक को कारण बताओ नोटिस जारी की है।

    डीएम ने कहा कि जिन ग्राम पंचायतों की ऑडिट आपत्ति लंबित है, संबंधित सचिवों को पत्र भेजा जाए। उन्होंने कहा कि यदि संबंधित सचिव दूसरे जिले में तैनात हैं तो उन्हें भी पत्र भेजा जाए।

    जिला स्वच्छता समिति की बैठक में डीएम ने गांवों में सफाई व्यवस्था सुधारने, शौचालय निर्माण, प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट की स्थापना में तेजी लाने के निर्देश दिए। गोनार्द मार्ट के साथ ही सामुदायिक शौचालय का संचालन नियमित कराने के लिए कहा गया।

    खबरें और भी

    डीएम ने कहा कि लापरवाही बरतने वाले अधिकारी व कर्मचारी की जिम्मेदारी तय करके कार्रवाई की जाएगी। सीडीओ दयानंद प्रसाद उपस्थित रहे। एनआइसी में वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से बाढ़ व नगर निकायों के कार्यों की समीक्षा हुई।

    नजूल अमीन पर लटकी निलंबन की तलवार

    मकान की मरम्मत कराने व फार्म 45 ठीक कराने के नाम पर एक लाख रुपये रिश्वत लेने वाले नजूल अमीन गुरुचरन पांडेय पर निलंबन की तलवार लटकने लगी है। ईओ विशाल कुमार ने रिपोर्ट मांगी है।

    वहीं, भाजपा महिला मोर्चा अवध क्षेत्र की उपाध्यक्ष रत्ना वर्मा ने नगर पालिका परिषद गोंडा में कर्मचारी के पकड़े जाने पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री व नगर विकास मंत्री को पत्र भेजकर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष के भूमिका की भी जांच कराने की मांग की है। उपाध्यक्ष का कहना है कि कोई भी कर्मचारी बिना संरक्षण के भ्रष्टाचार नहीं कर सकता है।