विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गोंडा में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 30 उपनिरीक्षकों का ट्रांसफर

Updated: Tue, 01 Sep 2026 11:40 AM (IST)

गोंडा पुलिस अधीक्षक अभिषेक ने कानून-व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के लिए 30 उपनिरीक्षकों का तबादला किया है। इन्हें पुलिस लाइन ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर।

प्रतीकात्मक तस्वीर।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, गोंडा। जिले की कानून-व्यवस्था को और चुस्त-दुरुस्त करने के लिए पुलिस अधीक्षक अभिषेक ने बड़ा फेरबदल किया है। जनहित एवं प्रशासनिक हित में 30 उपनिरीक्षकों का स्थानांतरण करते हुए उन्हें पुलिस लाइन से अलग-अलग थानों और चौकी पर नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

सभी स्थानांतरित उपनिरीक्षकों को तत्काल प्रभाव से नवीन तैनाती स्थल पर रवाना होकर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

उप निरीक्षक राजेश दुबे को चौकी प्रभारी भवानीपुर खुर्द बनाया गया है। उप निरीक्षक सुदेश कुमार को वरिष्ठ उप निरीक्षक इटियाथोक, जगन्नाथ यादव को थाना कोतवाली नगर व कमलेश सिंह यादव को कर्नलगंज भेजा गया है।

मोहम्मद अहमद अंसारी, अयोध्या प्रसाद को मोतीगंज, ओंकार यादव को महिला थाना, जबकि गोपाल तिवारी और शारदा बख्श सिंह को खरगूपुर भेजा गया है।

उप निरीक्षक रामभवन यादव और जयशंकर सिंह को धानेपुर भेजा गया है। उप निरीक्षक राजकुमार सिंह को कोतवाली देहात भेजा गया है। श्रीकांत सिंह और नंदलाल वर्मा को खोड़ारे, विभूति राय व श्यामनारायण यादव को तरबगंज, सीताराम दुबे व रामप्रकाश राय को वजीरगंज भेजा गया है।

रामायण सिंह यादव व जयप्रकाश मिश्र को उमरीबेगमगंज, जबकि सभाजीत राय को थाना कोतवाली नगर और विश्वम्भर मौर्य को थाना कर्नलगंज भेजा गया है। इसके अलावा कमल प्रजापति व जमालुद्दीन को थाना परसपुर, ओमप्रकाश यादव व गोपाल सिंह को कटराबाजार, अंजनी कुमार सिंह व हरेंद्र कुमार मिश्र को कौड़िया भेजा गया है।

उपनिरीक्षकों जयप्रकाश व रामलाल सिंह की तैनाती कोतवाली देहात और महिला थाना में की गई है। माना जा रहा है कि इस फेरबदल का उद्देश्य थानों की पुलिसिंग को मजबूत करने के साथ कानून-व्यवस्था व अपराध नियंत्रण को और प्रभावी बनाना है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक ने प्रभारी निरीक्षक, थानाध्यक्ष व शाखा प्रभारियों को स्थानांतरित पुलिसकर्मियों को तत्काल कार्यमुक्त कर अनुपालन आख्या उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।

यह भी पढ़ें- पत्नी के जमीन विवाद में खुद ही बन गए ‘जज’! फैसला सुनाने वाले ओडिशा के अतिरिक्त आयुक्त विवादों में घिरे