Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    UP Police Transfer: गोंडा में तीन इंस्पेक्टर लाइन हाजिर, 11 अधिकारियों का बदला कार्यक्षेत्र

    Updated: Mon, 27 Jul 2026 03:27 PM (IST)

    गोंडा पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने तीन निरीक्षकों को लाइन हाजिर किया और 11 अन्य निरीक्षकों व उप निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। ...और पढ़ें

    प्रतीकात्मक तस्वीर।

    प्रतीकात्मक तस्वीर।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, गोंडा। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने तीन निरीक्षकों को लाइन हाजिर किया है।

    11 निरीक्षक व उप निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया गया है। प्रभारी निरीक्षक उमरीबेगमगंज चंदन कुमार, प्रभारी निरीक्षक खरगूपुर गोविंद कुमार, प्रभारी निरीक्षक धानेपुर अरविंद यादव को लाइन हाजिर किया गया है।

    निरीक्षक राजेश कुमार तिवारी को पुलिस से प्रभारी निरीक्षक खरगूपुर, दिनेश सिंह को प्रभारी जनसूचना सेल से प्रभारी निरीक्षक वजीरगंज, विपुल कुमार पांडेय को थानाध्यक्ष वजीरगंज से थानाध्यक्ष धानेपुर, उप निरीक्षक पवन मिश्र को चौकी प्रभारी खोरहसा से थानाध्यक्ष उमरीबेगमगंज, तेज नरायन गुप्ता को चौकी प्रभारी कहोबा से थानाध्यक्ष मोतीगंज, निरीक्षक रमाशंकर राय को अतिरिक्त निरीक्षक उमरीबेगमगंज से अतिरिक्त निरीक्षक कर्नलगंज, यशवंत कुमार सिंह को अतिरिक्त निरीक्षक मोतीगंज व अरविंद कुमार को अतिरिक्त निरीक्षक कर्नलगंज से अपराध शाखा भेजा गया है।

    पुलिस लाइन से निरीक्षक आशुतोष सिंह को प्रभारी एसओजी/स्वाट, सुमित्रा को प्रभारी जनसूचना सेल व उप निरीक्षक मनीष कुमार को प्रभारी स्वाट/सर्विलांस से प्रभारी सर्विलांस सेल बनाया गया है। एसपी ने सभी को तत्काल नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने का निर्देश दिया गया है।

    यह भी पढ़ें- उत्तर प्रदेश शिक्षा विभाग में बदल रहे तबादला-समायोजन के नियम, पढ़ाई पर पड़ने लगा काफी असर