गोंडा : बिजली उपकेंद्र में घुसकर कर्मचारी से मारपीट, सरकारी दस्तावेज फाड़ना का आरोप; मुकदमा दर्ज
गोंडा के अंबेडकरनगर चौराहा स्थित बिजली उपकेंद्र में ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी पंचम कुमार पर ईशु यादव और उसके साथियों ने हमला कर दिया। आरोप है कि उन्हों ...और पढ़ें

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।
HighLights
गोंडा बिजली उपकेंद्र में ड्यूटी पर तैनात कर्मी से मारपीट।
आरोपी ने सरकारी कार्य में बाधा डाली, दस्तावेज फाड़े।
गोंडा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
संवाद सूत्र, गोंडा। अंबेडकरनगर चौराहा स्थित बिजली उपकेंद्र पर ड्यूटी के दौरान एक कर्मी के साथ मारपीट, अभद्रता और सरकारी कार्य में बाधा डालने का मामला सामने आया है। दी गई तहरीर में कहा गया है कि उपकेंद्र पर तैनात शिफ्ट उपकेंद्र आपरेटर पंचम कुमार नौ जून की रात अपनी निर्धारित पाली में ड्यूटी कर रहे थे।
आरोप है कि रात करीब 10.14 बजे ईशु यादव निवासी रानीपुरवा अपने कुछ साथियों के साथ जबरन उपकेंद्र परिसर में घुस गए। उस समय कर्मचारी उपभोक्ताओं की बिजली संबंधी शिकायतों के निस्तारण में जुटे थे।
क्या आरोप लगाए?
पंचम कुमार का आरोप है कि उपकेंद्र पहुंचते ही आरोपित ने बिजली आपूर्ति को लेकर सवाल-जवाब शुरू कर दिए और देखते ही देखते गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर उसने उपकेंद्र में रखी लोहे की राड उठा ली और कर्मचारी पर हमला कर दिया। हमले में कर्मचारी के सिर पर चोट आई। इसके बाद आरोपित ने जान से मारने की धमकी भी दी।
तहरीर में यह भी आरोप लगाया गया है कि आरोपित ने उपकेंद्र में रखे सरकारी अभिलेखों और लाग शीट के साथ छेड़छाड़ की तथा कुछ दस्तावेज फाड़ दिए, जिससे सरकारी कार्य प्रभावित हुआ। घटना के बाद उपकेंद्र कर्मियों में आक्रोश व्याप्त है।
तकनीकी सहायक टीजी-2 पद पर कार्यरत पंचम कुमार ने नगर कोतवाली में तहरीर दी। तहरीर में बतौर गवाह उपखंड अधिकारी, अवर अभियंता शिव प्रसाद मिश्र और दुर्गादीन यादव के नाम अंकित हैं। नगर कोतवाल विंदेश्वरीमणि त्रिपाठी ने बताया कि आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है।