Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गोंडा में रिकॉर्ड में हेराफेरी कर हथियाई नौकरी, सफाईकर्मी सस्पेंड

    Updated: Sat, 04 Jul 2026 07:15 PM (GMT+05:30)

    गोंडा में शैक्षिक अभिलेखों में हेराफेरी कर नौकरी हासिल करने वाले सफाई कर्मचारी को निलंबित किया गया है। जन्मतिथि में भिन्नता पाए जाने के बाद विभागीय जा ...और पढ़ें

    रिकॉर्ड में हेराफेरी कर नौकरी करने वाला सफाईकर्मी सस्पेंड।

    रिकॉर्ड में हेराफेरी कर नौकरी करने वाला सफाईकर्मी सस्पेंड।

    HighLights

    1. शैक्षिक अभिलेखों में हेराफेरी पर सफाईकर्मी निलंबित।

    2. जन्मदिन की तारीखों में भिन्नता का मामला।

    3. विभागीय जांच एडीओ पंचायत तरबगंज को सौंपी।

    संवाद सूत्र, गोंडा। शैक्षिक अभिलेखों में हेराफेरी कर नौकरी लेने के मामले में सफाई कर्मचारी को निलंबित कर दिया गया है। निलंबित कर्मचारी को पंड़रीकृपाल से संबद्ध करके विभागीय जांच एडीओ पंचायत तरबगंज को सौंपी गई है।

    छपिया ब्लाक की ग्राम पूरेपांडेय में सफाई कर्मचारी के पद पर राम भवन तिवारी की तैनाती है। उक्त कर्मचारी ने नियुक्ति के समय उप्र माध्यमिक संस्कृति शिक्षा परिषद लखनऊ का अंक पत्र उपलब्ध कराया था, जिसमें जन्मतिथि एक जून 1979 दर्ज है।

    वहीं, आदर्श सांग्वेद संस्कृति उच्चतर माध्यमिक विद्यालय इमिलिया गुरुदयाल से जारी अंक पत्र में जन्मतिथि 10 जून 1979 दर्ज है। डीपीआरओ जीडी जैन ने बताया कि शिकायत मिलने पर जनता इंटर कॉलेज कौड़िया बाजार से संबंधित कर्मचारी की शैक्षिक अभिलेखों के अनुसार जन्मतिथि की जानकारी मांगी गई थी।

    स्कूल से उपलब्ध कराई गई रिपोर्ट के अनुसार उक्त कर्मचारी की जन्मतिथि 10 जून 1969 है। शैक्षिक अभिलेखों में जन्मतिथि में भिन्नता मिलने पर संबंधित कर्मचारी को निलंबित करके एडीओ पंचायत पंड़रीकृपाल के साथ संबद्ध किया गया है। विभागीय जांच एडीओ पंचायत तरबगंज को सौंपी गई है।

    बिना अवकाश घूमते दिखे सफाईकर्मी तो कटेगा वेतन

    डीपीआरओ ने सभी एडीओ पंचायत को पत्र जारी करके कहा है कि विकासखंडों के अंतर्गत राजस्व ग्रामों में कार्यरत सफाई कर्मचारी बिना किसी कारण व अवकाश के जिला मुख्यालय/कार्यालय में घूमते रहते हैं, जिससे कार्यालय के शासकीय कार्यों में व्यवधान उत्पन्न होता है। यह स्थिति अत्यंत खेदजनक है।

    खबरें और भी

    उन्होंने कहा कि यदि कोई सफाई कर्मचारी बिना अवकाश उचित कारण के कार्यालय/ जिला मुख्यालय पर अनावश्यक रूप से घूमते मिला तो संबंधित का वेतन काटने के साथ ही विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

    डीपीआरओ ने कहा कि यदि किसी कर्मचारी को आवश्यक कार्यवश कार्यालय में आना है तो वह संबंधित एडीओ पंचायत से अवकाश/अनुमति प्राप्त करने के बाद ही कार्यालय में उपस्थित होंगे।