Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गोंडा में प्रशासनिक फेरबदल: चार एसडीएम बदले, तीन नए अधिकारी तैनात

    Updated: Tue, 14 Jul 2026 03:12 PM (IST)

    गोंडा जिले में चार एसडीएम का गैर जनपद तबादला हो गया है, जबकि तीन नए एसडीएम की तैनाती हुई है। इसके साथ ही, तरबगंज और कटराबाजार ब्लॉक में नए बीडीओ की भी ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. चार एसडीएम का गोंडा से अन्य जिलों में तबादला हुआ।

    2. जिले को इटावा, बरेली से तीन नए एसडीएम मिले।

    3. तरबगंज और कटराबाजार में नए बीडीओ नियुक्त किए गए।

    जागरण संवाददाता, गोंडा। जिले में तैनात कर्नलगंज व मनकापुर समेत चार एसडीएम का गैर जनपद तबादला हो गया है। वहीं, तीन नए एसडीएम की तैनाती हुई है। तरबगंज व कटराबाजार में नए बीडीओ की तैनाती हुई है।

    शासन ने रविवार की देररात एसडीएम के तबादले किए हैं। अतिरिक्त उप जिलाधिकारी विश्वामित्र सिंह को सिद्धार्थनगर, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट व नगर पालिका परिषद गोंडा के ईओ विशाल कुमार को सोनभद्र, कर्नलगंज एसडीएम नेहा मिश्रा को आजमगढ़ व मनकापुर के एसडीएम अवनीश त्रिपाठी को महाराजगंज जिले के लिए स्थानांतरित किया गया है।

    वहीं, जिले में तीन नए एसडीएम भी आए हैं। इटावा से कुमार सत्यमजीत, बरेली से उदित पंवार व स्थानीय निकाय निदेशालय से सविता शुक्ला को जिले में नई तैनाती मिली है।

    वहीं, तरबगंज में तैनात बीडीओ मानूलाल यादव को जिला विकास अधिकारी के कार्यालय से संबद्ध किया गया है। वह 31 जुलाई को सेवाकाल पूरा करके सेवानिवृत्त हो जाएंगे। नवागत बीडीओ सुष्मिता यादव को तरबगंज व आकांक्षा सिंह को कटराबाजार ब्लाक में नई तैनाती मिली है।