Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    छेड़छाड़ और वीडियो बनाने का विरोध करने पर अध्यापक ने महिला टीचर को पीटा, मुकदमा दर्ज

    Updated: Fri, 24 Apr 2026 03:26 PM (IST)

    गोंडा के नवाबगंज स्थित एक पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय में शिक्षिका का वीडियो बनाने का विरोध करने पर एक अध्यापक ने उनके साथ छेड़छाड़ और मारपीट की। पुलिस ...और पढ़ें

    इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

    इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

    HighLights

    1. शिक्षिका का वीडियो बनाने पर अध्यापक ने की मारपीट।

    2. आरोपी शिक्षक मोहम्मद रशीद अंसारी पर मुकदमा दर्ज।

    3. शिक्षक संघ ने पीड़िता के समर्थन में आवाज उठाई।

    संवाद सूत्र, नवाबगंज (गोंडा)। शिक्षा क्षेत्र नवाबगंज के एक पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय में शिक्षिका का वीडियो बनाने और विरोध करने पर छेड़खानी और मारपीट करने के मामले पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। घटना की जानकारी होने पर शिक्षक संघ भी पीड़ित महिला के साथ न्याय के लिए सामने आया है।

    अयोध्या निवासी पीड़िता ने बताया कि वह शिक्षा क्षेत्र के एक पीएम श्री कम्पोजिट विद्यालय में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत हैं। उसी विद्यालय में मोहम्मद रशीद अंसारी भी सहायक अध्यापक है। आरोप है कि शुक्रवार सुबह जब वह अपने पति समीर कुमार पांडेय के साथ सुबह 6:55 बजे बाइक से विद्यालय पहुंचीं तभी आरोपी शिक्षक उनका वीडियो बनाने लगा।

    विरोध करने पर भड़का

    जब उन्होंने इसका विरोध किया और वीडियो बनाने से मना किया तो आरोपी भड़क गया और उनके साथ छेड़छाड़ करते हुए आपत्तिजनक तरीके से अंगों को छूने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने उनके साथ मारपीट भी की। घटना के दौरान विद्यालय के अन्य शिक्षकों ने बीच-बचाव किया जिसके बाद आरोपी शिक्षक गाली-गलौच व जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया।

    पीड़िता ने यह भी बताया आरोपी विद्यालय में महिला शिक्षकों के साथ ही बच्चियों का भी वीडियो बनाता रहता है। इसको लेकर पूर्व में भी इसकी शिकायत की जा चुकी है। किन्तु इसकी हरकतों में कोई सुधार नहीं हुआ।

    इससे सभी छात्राओं सहित महिला अध्यापक बहुत परेशान हैं। थानाध्यक्ष अभय सिंह ने कहा आरोपी शिक्षक के विरुद्ध छेड़खानी, मारपीट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। खंड शिक्षा अधिकारी हेमलता त्रिपाठी ने कहा पूरा मामला संज्ञान में है। इस तरह की घटना शर्मनाक है। मारपीट और छेड़छाड़ के घटना की जांचकर रिपोर्ट जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को प्रेषित की जाएगी।

    प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष सुशील कुमार पांडेय ने मामले की जानकारी होने पर थाने पर पहुंचकर पीड़ित अध्यापक से मुलाकात की और कड़ी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने बताया जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से मुलाकात कर पूरे घटना के बारे में बताया जाएगा। मांग की आरोपी शिक्षक को बर्खास्त किया जाए।

    आरोपी शिक्षक पूर्व में 3 बार हो चुका है निलंबित

    अपने गलत आचरण के चलते आरोपी शिक्षक का तीन बार निलंबन भी हो चुका है। इसके पूर्व वजीरगंज के सुखवापुर के प्राथमिक विद्यालय में तैनात शिक्षक ने तत्कालीन खण्ड शिक्षाधिकारी से मारपीट की थी। लिदेहना ग्रंट में सेवा देते समय शिक्षक सुनील जायसवाल से मार-पीट किया था।

    खबरें और भी

    वर्तमान समय में जहाँ कार्यरत है शिक्षक प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव से भी विवाद करने का मामला सामने आ चुका है। नलंबन समय- 30 नवंबर 2022, 26 अक्टूबर 2023 व 17 अक्टूबर 2024 को यह निलंबित हो चुका है।