Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गोंडा में 24.95 करोड़ से बनेगा मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट स्कूल, कीर्तिवर्धन सिंह ने किया भूमिपूजन

    Updated: Sun, 28 Jun 2026 04:38 PM (IST)

    गोंडा के गौरा विधानसभा क्षेत्र के घारीघाट में 24.95 करोड़ रुपये की लागत से मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय का निर्माण होगा। ...और पढ़ें

    घारीघाट में मुख्यमंत्री माडल कंपोजिट विद्यालय भवन निर्माण के लिए भूमि पूजन करते केंद्रीय राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह व गौराविधायक प्रभात वर्मा (दाएं से बाएं)।

    घारीघाट में मुख्यमंत्री माडल कंपोजिट विद्यालय भवन निर्माण के लिए भूमि पूजन करते केंद्रीय राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह व गौराविधायक प्रभात वर्मा (दाएं से बाएं)। 

    HighLights

    1. गोंडा में 24.95 करोड़ का मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय।

    2. प्री-नर्सरी से 12वीं तक अंग्रेजी माध्यम में पढ़ाई होगी।

    3. केंद्रीय मंत्री और विधायक ने किया भूमिपूजन, दो साल में तैयार।

    संवाद सूत्र, गोंडा। गौरा विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत घारीघाट में 24 करोड़ 95 लाख रुपये की लागत से मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय का निर्माण कराया जाएगा। यह विद्यालय दो वर्ष में बनकर तैयार हो जाएगा। विद्यालय में प्री-नर्सरी से लेकर 12वीं तक की शिक्षा छात्रों को एक ही परिसर में अंग्रेजी माध्यम से मिल सकेगी।

    केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह व गौरा विधायक प्रभात वर्मा ने घारीघाट में विद्यालय भवन निर्माण के लिए भूमिपूजन किया। अतिथियों ने ईंट रखकर भवन निर्माण का शिलान्यास किया।

    शिक्षा की गुणवत्ता को मिलेगी नई दिशा

    केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा किसी भी समाज के विकास की आधारशिला होती है। केंद्र एवं प्रदेश सरकार गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। आधुनिक सुविधाओं से युक्त विद्यालय विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करेंगे और ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा की गुणवत्ता को नई दिशा देंगे।

    गौरा विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में गौरा विधानसभा निरंतर विकास की नई ऊंचाइयों को छू रही है। मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय की स्थापना पिछड़े क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है, जिससे उन्हें आधुनिक एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा अपने क्षेत्र में ही उपलब्ध हो सकेगी।

    सीडीओ दयानंद प्रसाद, जिला विकास अधिकारी आदित्य तिवारी, उपायुक्त स्वत : रोजगार जेएनराव, जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. राम चंद्र, उपायुक्त श्रम रोजगार जर्नादन प्रसाद यादव, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह, जिला गन्ना अधिकरी सुनील कुमार सिंह, मंडल अध्यक्ष मधुप सिंह, अरुण प्रकाश शुक्ल, राम चन्दर वर्मा, जिला पंचायत सदस्य बृजेश प्रताप नारायण सिंह उपस्थित रहे।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- गोंडा से बलिया पहुंचा प्रेमी, प्रेमिका को साथ ले जाने की जिद पर हाईटेंशन टावर पर चढ़ा