Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गोंडा पश्चिमी रिंगरोड परियोजना: जिले में 24 गांवों में होगा भूमि अधिग्रहण, चार जिलों की बढ़ेगी कनेक्टिविटी

    Updated: Thu, 30 Jul 2026 09:09 PM (IST)

    गोंडा में पश्चिमी रिंगरोड के निर्माण के लिए 107 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण शुरू हो गया है, जिसमें सदर और कर्नलगंज तहसील के 24 गांवों के 775 भूखंड शामिल ...और पढ़ें

    प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

    प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

    HighLights

    1. पश्चिमी रिंगरोड के लिए 107 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहण शुरू।

    2. 24 गांवों के 775 भूखंडों से जमीन ली जाएगी।

    3. गोंडा शहर को यातायात जाम से मिलेगी निजात।

    जागरण संवाददाता, गोंडा। अयोध्या-गोंडा सड़क व पूर्वी रिंग राेड के लिए केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गड़करी की बजट की घोषणा करने के बाद अब पश्चिमी रिंग रोड (अयोध्या-लखनऊ-बहराइच-बलरामपुर) के निर्माण की तैयारी भी तेज हो गई है।

    20.570 किलोमीटर लंबे पश्चिमी रिंगरोड के लिए 24 गांवों में भूमि अधिग्रहण चल रहा था। इसके लिए 775 गाटों (भूखंडों) से 107 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा। मंडल मुख्यालय स्थित शहर को जाम से निजात दिलाने के लिए तीन तरफ की फोरलेन रिंग रोड परियोजना को पूरा करने के लिए तेजी दिखने लगी है।

    29 किलोमीटर लंबा रिंगरोड बनना है, लेकिन पिछले वर्ष नवंबर में 20.570 किलोमीटर लंबे (पश्चिमी) हिस्से को ही स्वीकृति मिली। 16 अरब 46 करोड़ 98 लाख की लागत से कार्य शुरू कराने के लिए शासन ने उसी समय तीन करोड़ 70 लाख रुपये आवंटित कर दिए।

    हाल ही में जब सप्ताह भर पहले बाकी बचे (पूर्वी) हिस्से को भी अयोध्या सिक्सलेन सड़क के साथ शामिल कर लिया गया तो अब पश्चिमी रिंगरोड के कार्यों में भी तेजी आई है।

    इस हिस्से में सड़क समेत तीन रेलवे ओवरब्रिज, दो बड़े पुल व पांच छोटे पुल बनना है।

    इसके लिए सदर तहसील के इंदिरापुर, भदुआ तरहर, पूरे ललक, दुल्लापुर खालसा, सिंधाव, पड़रीशंकर, इमरती विसेन, रुद्रपुर विसेन, केशवपुर पहड़वा, पथवलिया, पूरे हेमराज, कलंदरपूर चौबे, करनीपुर, मथुराचौबे, कपूरपुर, पूरे शिवाबख्तावर, झंझरी, बनवरिया, उम्मेदजोत, दत्तनगर विसेन, कटहामाफी, हारीपुर व पड़रीकृपाल व कर्नलगंज तहसील के चांदपुर व दुल्लापुर तरहर में भूमि अधिग्रहण चल रहा है, जहां 775 गाटों (भूखंडों) से जमीन लिया जाना है,जो चिह्नित कर लिए गए हैं।

    भूमि अधिग्रहण के बाद रिंगरोड का निर्माण शुरू होगा, जो अयोध्या मार्ग पर पराग डेयरी के पास से निकलकर कटहा घाट होते हुए लखनऊ मार्ग पर हारीपुर स्थित आइटीसी के निकट लखनऊ मार्ग से जुड़ जाएगा। आगे यह बहराइच रोड पर रुद्रपुर विसेन होते हुए दत्तनगर के पास बलरामपुर मार्ग में जुड़ जाएगा।

    खबरें और भी

    राष्ट्रीय राजमार्ग खंड लखनऊ के अधिशासी अभियंता राजकुमार पिथौरिया ने बताया कि पश्चिमी रिंग रोड के लिए भूमि अधिग्रहण चल रही है। इसके बनने के बाद बहराइच, बलरामपुर, अयोध्या व बाराबंकी से आए लोगों को मंडल मुख्यालय के शहर में लगे शहर के जाम में नहीं फंसना पड़ेगा।

    यह भी पढ़ें- देवरिया में सलेमपुर बाइपास के लिए भूमि अधिग्रहण संबंधी अवार्ड रद, Allahabad High Court से किसानों को मिली राहत