गोंडा में बसपा का संगठनात्मक बदलाव, राम बरन मौर्य बने नए जिलाध्यक्ष
बसपा ने गोंडा में विधानसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर संगठन को मजबूत करने के लिए जिलाध्यक्ष बदल दिया है। ...और पढ़ें

HighLights
बसपा ने गोंडा में संगठन मजबूत करने को जिलाध्यक्ष बदला।
पिछड़े वर्ग के राम बरन मौर्य बने नए जिलाध्यक्ष।
मनोज कुमार कनौजिया ने नए जिलाध्यक्ष को बधाई दी।
जागरण संवाददाता, गोंडा। विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी बसपा ने संगठन को मजबूत करने के साथ ही राजनीतिक समीकरणों को साधने के लिए जिलाध्यक्ष बदल दिया है। मनोज कुमार कनौजिया की जगह इसबार पिछड़े वर्ग के राम बरन मौर्य पर पार्टी ने दांव लगाया है।
सिविल लाइन वार्ड निवासी राम बरन मौर्य 1989 में बसपा से जुड़े थे। 12 वर्ष तक जिला महासचिव की कुर्सी संभालने के बाद पार्टी ने मुख्य मंडल कोआर्डिनेटर देवीपाटन मंडल बनाया था। जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर उन्होंने पार्टी नेतृत्व का आभार जताया है। निवर्तमान जिलाध्यक्ष मनोज कुमार कनौजिया ने उन्हें बधाई दी है।