गोरखपुर के रास्ते न्यू जलपाईगुड़ी से अमृतसर के लिए नई अमृत भारत एक्सप्रेस शुरू, यात्रियों को मिलेगी खास सुविधा
न्यू जलपाईगुड़ी से अमृतसर के बीच गोरखपुर और बढ़नी के रास्ते नई साप्ताहिक अमृत भारत एक्सप्रेस का संचालन 14 मई से शुरू होगा। यह ट्रेन बंगाल, बिहार और पू ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण
HighLights
नई अमृत भारत एक्सप्रेस 14 मई से शुरू होगी।
गोरखपुर और बढ़नी के रास्ते चलेगी यह ट्रेन।
बंगाल, बिहार, पूर्वांचल यात्रियों को मिलेगा लाभ।
जागरण संवाददाता, गोरखपुर। गोरखपुर और बढ़नी के रास्ते न्यू जलपाईगुड़ी से अमृतसर के बीच नई साप्ताहिक अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन के संचालन की अधिसूचना जारी हो गई है। 14664/14663 नंबर की अमृतसर-न्यू जलपाईगुड़ी-अमृतसर साप्ताहिक अमृत भारत एक्सप्रेस वाया गोरखपुर का नियमित संचालन 14 मई से शुरू हो जाएगा।
यह ट्रेन अमृतसर से 14 मई से प्रत्येक गुरुवार तथा न्यू जलपाईगुड़ी से 16 मई से प्रत्येक शनिवार को चलाई जाएगी। इस ट्रेन में साधारण द्वितीय श्रेणी के 11 तथा शयनयान श्रेणी के 08 कोच लगाए जाएंगे। ट्रेन में पेंट्रीकार भी लगेगी। इस ट्रेन के चलने से अमृतसर तक आवागमन करने वाले बंगाल, बिहार और पूर्वांचल के लोगों की राह आसान होगी।
- 14664 अमृतसर-न्यू जलपाईगुड़ी अमृत भारत एक्सप्रेस अमृतसर से दोपहर 12.45 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन जलंधर सिटी, लुधियाना, कंबाला कैंट, मुरादाबाद, बरेली, सीतापुर जंक्शन, गोंडा, बढ़नी होते हुए गोरखपुर दूसरे दिन गोरखपुर से सुबह 10:05 बजे रवाना होगी। कप्तानगंज, नरकटियागंज और सीतामढ़ी होते हुए तीसरे दिन सुबह 04:15 बजे न्यू जलपाईगुड़ी पहुंचेगी।
- 14663 न्यू जलपाईगुड़ी-अमृतसर अमृत भारत एक्सप्रेस न्यू जलपाईगुड़ी से सुबह 08.00 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन सिलीगुड़ी, ठाकुरगंज, जनकपुर रोड, सीतामढ़ी, नरकटियागंज होते हुए गोरखपुर से रात 01:45 बजे आगे के लिए रवाना होगी। आनंदनगर, बढ़नी, गोंडा, सीतापुर जंक्शन, शाहजहांपुर और अंबाला होते हुए दूसरे दिन भारत में 02:20 बजे अमृतसर पहुंचेगी।
यह भी पढ़ें- यूपी के एक ही शहर से चलती हैं ये दोनों वंदे भारत ट्रेनें, एक दौड़ती है खाली तो दूसरी में दिखती है वेटिंग
इन समर स्पेशल ट्रेनों में खाली हैं बर्थें
- 05101 गोरखपुर-नई दिल्ली समर स्पेशल में 30 मई को वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी में 784 बर्थ, 06 जून को वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी में 799 एवं 13 जून को वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी में 815 बर्थ उपलब्ध हैं।
- 04315 गोरखपुर-योग नगरी ऋषिकेष ग्रीष्मकालीन स्पेशल में 10 जून को शयनयान श्रेणी में 87 बर्थ उपलब्ध हैं।
- 01416 गोरखपुर-हडपसर(पुणे) समर स्पेशल में 06 जून को शयनयान श्रेणी में 45 बर्थ उपलब्ध हैं।
- 05057 गोरखपुर-दिल्ली समर स्पेशल में 21 मई को वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी में 797 बर्थ तथा 28 मई को वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी में 827 एवं शयनयान श्रेणी में 65 बर्थ उपलब्ध हैं।