गाेरखपुर: आमी नदी के नंबर चार घाट पर पीपा पुल का काम शुरू, किसानों को मिली बड़ी राहत
आमी नदी के नंबर चार घाट पर पीपा पुल का निर्माण कार्य शुरू हो गया है, जिससे किसानों में खुशी है। यह पुल कछार क्षेत्र में खेतों तक पहुंच आसान बनाएगा और ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, गोरखपुर। आमी नदी के नंबर चार घाट पर पीपा पुल लगना शुरू हो गया है। इससे किसानों में हर्ष है। पीपा पुल के लग जाने से किसानों को कछार क्षेत्र में खेतों तक पहुंचना आसान हो जाएगा।
सदियों से नंबर चार घाट पर जुगाड़ वाले अस्थायी पुल से नदी पार कर किसान अपने खेतों तक पहुंचते रहे हैं। ट्रैक्टर-ट्राली के गुजरते वक्त किसानों को दुर्घटना का भय भी रहता था।
ऐसी विषम परिस्थिति को झेल रहे किसानों के दर्द को चेयरमैन प्रतिनिधि विजय कुमार सिंह (बबलू बाबू), पूर्व चेयरमैन वेदप्रकाश शाही (पप्पू भईया) सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता संजय सिंह, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि शिवाजी सिंह, मृत्युंजय सिंह आदि ने समझा।
इन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अवगत कराते यहां पर पीपा पुल लगाने की कई बार मांग की। मुख्यमंत्री ने दो माह पूर्व यहां पर पीपा पुल लगाने की स्वीकृति प्रदान कर बजट भी उपलब्ध करा दिया। बजट मिलते ही कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग ने पिछले दिनों टेंडर प्रक्रिया पूरा कर मौके पर काम भी शुरू करा दिया है।
पुल से बांसगांव से बेलीपार की घट जाएगी दूरी
आमी नदी के नंबर चार घाट पर पीपा पुल लग जाने से न केवल बांसगांव उपनगर सहित आसपास के किसानों को नदी के उस पार कृषि कार्य के लिए आवागमन सुगम होगा, बल्कि इससे बेलीपार, बिस्टौली, भरवलिया, कसिहार, हरदिया आदि गांवों की बांसगांव तहसील मुख्यालय से दूरी महज चार-पांच किलोमीटर ही रह जाएगी।