Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गोरखपुर में बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी, एसी कोच का शीशा चटका

    Updated: Fri, 17 Jul 2026 02:02 PM (IST)

    दरभंगा से नई दिल्ली जा रही बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस पर चौरी चौरा स्टेशन के पास पत्थरबाजी हुई, जिससे एसी कोच बी3 का शीशा चटक गया। हालांकि, इस घटन ...और पढ़ें

    AI Image

    AI Image

    HighLights

    1. बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस पर चौरी चौरा के पास पत्थरबाजी हुई।

    2. एसी कोच बी3 का शीशा चटका, किसी यात्री को चोट नहीं आई।

    3. रेलवे सुरक्षा बल ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

    जागरण संवाददाता, गोरखपुर। दरभंगा से चलकर नई दिल्ली जा रही 12565 नंबर की बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस पर गुरुवार को चौरी चौरा स्टेशन के पास पत्थर चला। पत्थरबाजी से किसी यात्री को चोट तो नहीं लगी लेकिन कोच नंबर बी 3 का शीशा चटक गया। यात्री की शिकायत पर रेलवे सुरक्षा बल ने पत्थरबाजी की जांच शुरू कर दी है।

    शाम साढे तीन बजे के आसपास ट्रेन देवरिया से चलकर गोरखपुर आ रही थी। ट्रेन चौरी चौरा स्टेशन से आगे बढ़ रही थी कि अचानक कोच नंबर बी 3 पर पत्थर टकराया। पत्थर की आवाज से यात्री डर गए।

    बर्थ नंबर 15 पर यात्रा कर रहे गंगा कुमार महतो ग्राम गांधी चौक बलुआ मधुबनी, जिला मधुबनी ने रेलवे से इसकी शिकायत की। कंट्रोल रूम की सूचना पर रेलवे सुरक्षा बलों ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी।

    यह भी पढ़ें- गोरखपुर एम्स से लिंक किए गए 62 हजार लोग, आसान हुई उपचार सुविधा

    यात्रियों ने बताया कि बर्थ का शीशा चटक गया है। जब ट्रेन चौरी चौरा से आगे बढ़ रही थी, उसी समय किसी व्यक्ति द्वारा बाहर से पत्थर मारा गया, जिसके कारण शीशा चटक गया। हमलोगों को चोट नहीं आई है। पत्थर मारने वाले व्यक्ति को हम लोग नहीं देखे हैं।