Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'संसद में बहस करने के बजाए जोकर का काम किया', उपराष्ट्रपति की म‍िम‍िक्री को लेकर भड़के जेपी नड्डा, कही ये बातें

    By AgencyEdited By: Vinay Saxena
    Updated: Wed, 20 Dec 2023 03:27 PM (IST)

    BJP national president JP Nadda in gorakhpur भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी. नड्डा बुधवार को गोरखपुर पहुंचे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यन ...और पढ़ें

    भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी. नड्डा गोरखपुर पहुंचे।
    भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी. नड्डा गोरखपुर पहुंचे।

    एएनआई, गोरखपुर। विपक्षी सांसदों को सस्पेंड किए जाने के बाद संसद परिसर में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की मिमिक्री को लेकर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी ने कांग्रेस पर न‍िशाना साधा है। गोरखपुर पहुंचे जेपी नड्डा ने एक जनसभा को संबोधि‍त करते हुए कहा, "...आप नेताओं को संसद में चर्चा और बहस करने के लिए भेजते हैं, लेकिन कल कुछ लोगों ने संसद में बहस करने के बजाय जोकर का काम किया और नकल की। कल एक सांसद उपराष्ट्रपति की नकल कर रहे थे। कांग्रेस नेता राहुल गांधी इसका वीडियो बना रहे थे। जिस कांग्रेस के बारे में कहा जाता है कि उसका इतिहास 100 साल से भी ज्यादा पुराना है। उस कांग्रेस के नेता किसान के बेटे, जाट के बेटे और ओबीसी प्रतिनिधि का अपमान कर रहे हैं।''

    भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी. नड्डा बुधवार को गोरखपुर पहुंचे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका स्वागत किया। बस्‍ती में एक कार्यक्रम को संबोधि‍त करते हुए जेपी नड्डा ने कहा, "अगर किसी ने वंचितों, आदिवासियों, महिलाओं, युवाओं और किसानों को ताकत दी है तो वह पीएम मोदी हैं। इसलिए, भारत एक मजबूत देश बन गया है।"

    नड्डा ने कहा, मोदी जी के आने के बाद खेल जगत में खिलाड़ी अब सिर्फ बड़े शहरों और क्लबों से नहीं आते बल्कि गांव और कस्बे से खिलाड़ी निकल रहे हैं और मेडल जीत रहे हैं, यह है नीति का परिवर्तन, यह है नेतृत्व की क्षमता। विगत 9 वर्ष से हम नए भारत का दर्शन कर रहे हैं, इस नए भारत का प्रतिबिम्ब खेल महाकुम्भ प्रतियोगिता के नौजवानों में दिख रहा है।

    उन्‍होंने कहा, आज भारत बड़ी संख्या में मेडल जीत रहा है। मोदी जी ने भारत को इंडिया के दायरे से निकालकर भारत के दायरे में पहुंचा दिया है। वर्ष 2014 में खेल का बजट 1 हजार करोड़ रुपए का था जबकि आज खेल में 3,397 करोड़ रुपए का बजट है। भाजपा सरकार में खिलाड़ियों को विदेशों में ट्रेनिंग की व्यवस्था की गई है। खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय उपकरण मुहैया कराए जा रहे हैं। ओलम्पिक की तैयारी कर रहे खिलाड़ियों को मानदेय के तौर पर 50 हजार रुपए प्रतिमाह मिल रहे हैं। नड्डा ने कहा क‍ि आज का भारत विदेशों से डिफेंस के सामान नहीं मंगा रहा है, हमारा देश अब खुद उत्पादन कर रहा है।

    खबरें और भी

    इससे पहले सीएम योगी आद‍ित्‍यनाथ ने कहा, ''जब मोदी जी के हाथ में 2014 में सत्ता आई थी जब देश की अर्थव्यवस्था 11वें नंबर पर थी, हमारा सौभाग्य है कि यशस्वी नेतृत्व में देश आज दुनिया की 5वीं अर्थव्यवस्था बन चुका है। भाजपा सरकार चेहरा देख कर नहीं बल्कि गांव, गरीब, किसान, नौजवान, दलित, वंचित, महिला इत्यादि सभी को शासन की योजनाओं में भागीदार बनाकर उनके जीवन में परिवर्तन ला रही है।''

    सीएम योगी ने कहा, बीते 9 वर्षों से हम नए भारत का दर्शन कर रहे हैं। यह नया भारत है, जिसमें 142 करोड़ लोगों को गौरव के साथ आगे बढ़ने व बिना भेदभाव के विकास की प्रक्रिया के साथ जुड़ने का अवसर प्राप्त हुआ है