Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    शादी के बाद विदाई से पहले दुल्‍हन ने किया ऐसा काम, मांगनी पड़ी पुलिस से मदद, पूरा मामला जानकर हो जाएंगे हैरान

    Updated: Tue, 30 Apr 2024 08:46 AM (IST)

    उत्‍तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक दुल्‍हन शादी के बाद प्रेमी संग फरार हो गई। घटना क्षेत्र में चर्चा का ...और पढ़ें

    सहजनवां थाना क्षेत्र के एक गांव का मामला, 21 अप्रैल को हुई थी शादी
    सहजनवां थाना क्षेत्र के एक गांव का मामला, 21 अप्रैल को हुई थी शादी

    जागरण संवाददाता, सहजनवां। थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती शादी के बाद प्रेमी संग फरार हो गई। 21 अप्रैल को उसकी शादी हुई थी। 26 अप्रैल को युवती की विदाई कराने के लिए दूल्हा पक्ष आने वाला था। काफी खोजबीन के बाद युवती के पिता ने थाने में तहरीर दी। सोमवार को सहजनवां पुलिस ने आरोपित युवक विनय यादव के विरुद्ध केस दर्ज किया।

    युवती के पिता ने बताया कि उनकी 19 वर्षीय पुत्री की शादी सिकरीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक के साथ की गई थी। शादी के चौथे दिन पुत्री की विदाई होनी थी। घर के लोग तैयारी में लगे थे तो उधर दूल्हा पक्ष के लोग विदाई की बरात लेकर आने वाले थे।

    इसे भी पढ़ें- बरेली में बदलते मौसम ने किया परेशान, ताजनगरी में चलेगी तेज हवा, जानिए यूपी के मौसम का हाल

    पुत्री को तैयार कराने के लिए घर महिलाएं उसके कमरे में गई तो वह नहीं मिली। काफी खोजबीन की गई, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। आरोपित युवक के घर जाने पर भी कोई जानकारी नहीं मिल सकी। इसके बाद दुल्हे के घर वालों को सूचना दी गई।

    इसे भी पढ़ें-धनंजय सिंह की कल हो सकती है जमानत, इस हाई-सिक्योरिटी बैरक में किया गया था शिफ्ट

    सीओ गीडा अनुराग सिंह ने बताया की युवती के पिता की तहरीर पर आरोपित युवक के विरुद्ध अपहरण का मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।

    खबरें और भी