Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 26, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Double Murder: गोरखपुर में निर्मम हत्या के पीछे कौन? गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस की सात टीमें

    Updated: Sun, 26 Jan 2025 04:27 PM (IST)

    गोरखपुर के भक्सा गांव में दो किशोरों की निर्मम हत्या ने पूरे इलाके को दहला दिया है। 14 और 12 साल के किशोरों के शव शुक्रवार को सरसों के खेत में हाथ-पैर ...और पढ़ें

    दो किशोरियों की हत्या से गांव में मचा था हड़कंप। जागरण
    दो किशोरियों की हत्या से गांव में मचा था हड़कंप। जागरण

    HighLights

    1. पुलिस और पीएसी की मौजूदगी में शनिवार को हुआ दोनों किशोर का अंतिम संस्कार
    2. पोस्टमार्टम में हैवानियत की पुष्टि नहीं, पुलिस के सामने बरकरार हैं कई सवाल

    जागरण संवाददाता, सहजनवां। सहजनवां थाना क्षेत्र के भक्सा गांव में दो किशोरों की निर्मम हत्या ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। 14 वर्षीय और 12 वर्षीय किशोर का शव शुक्रवार को सरसों के खेत में हाथ-पैर बंधे और गला रेता हुआ मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस और क्राइम ब्रांच की सात टीमें इस जघन्य हत्या की गुत्थी सुलझाने में लगी हैं। स्थानीय लोगों में भय और आक्रोश का माहौल है।

    शनिवार सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच किशोरों का अंतिम संस्कार किया गया। दिल्ली से घर पहुंचे 14 वर्षीय किशोर के पिता ने सिसई स्थित राप्ती नदी के तट पर मुखाग्नि दी। वहीं, दूसरे किशोर का का अंतिम संस्कार चिलुआताल क्षेत्र में श्मशान घाट पर किया गया। दोनों जगह पुलिस और पीएसी की तैनाती रही।

    पोस्टमार्टम रिपोर्ट में किसी प्रकार की हैवानियत की पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि, डॉक्टरों ने जांच के लिए स्वाब सुरक्षित रखा है। पुलिस अब हत्या के पीछे के कारणों की गहनता से जांच कर रही है। यह सवाल खड़ा हो रहा है कि क्या यह व्यक्तिगत दुश्मनी का मामला है या किसी बड़ी साजिश का हिस्सा?

    इसे भी पढ़ें- Gorakhpur News: रोहित ने फोन कर बताया लौट रहा हूं घर, अपहरण करने की झूठी कहानी गढ़कर फैलाई थी सनसनी

    खोजी कुत्ते और तलाशी अभियान से उम्मीदें

    घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने खोजी कुत्तों की मदद ली, जिन्होंने गांव की ओर इशारा किया। पुलिस अब हर घर की तलाशी ले रही है, ताकि किसी सुराग तक पहुंचा जा सके।हत्या के बाद इलाके में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। घटना से भयभीत ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए यह कदम उठाया गया है।

    खबरें और भी

    पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जागरण


    पिता की चीखें और गांव का मातम

    दिल्ली में बढ़ई का काम करने वाले किशोर के पिता शनिवार को घर पहुंचे तो बेटे का शव देखकर दहाड़े मारकर रोने लगे। बेटे को बार-बार निहारते हुए उनके आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। उनकी करुणा देखकर आसपास के ग्रामीण, रिश्तेदार और यहां तक कि पुलिसकर्मी भी अपनी भावनाएं रोक नहीं पाए।

    इसे भी पढ़ें- UP News: शादी का झांसा देकर महिला सिपाही से दुष्कर्म, दहेज में 20 लाख रुपये और कार की मांग; पिता-पुत्र पर मुकदमा

    परिवार से मिला सपा का प्रतिनिधि मंडल:

    घटना के बाद शनिवार को सपा का प्रतिनिधि मंडल पीड़ित परिवार से मिला। जिलाध्यक्ष बृजेश गौतम के नेतृत्व में प्रतिनिधियों ने अफसरों और एसएसपी से मुलाकात कर हत्या का शीघ्र खुलासा करने की मांग की।

    एसपी उत्तरी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि हत्या के पीछे क्या वजह हो सकती है? व्यक्तिगत दुश्मनी, संगठित अपराध या फिर कोई और साजिश सभी पहलुओं पर जांच चल रही है।पर्दाफाश के लिए पुलिस की सात टीम को लगाया गया है। हर पहलू पर जांच चल रही है।जल्द ही हत्यारे को गिरफ्तार कर इस जघन्य घटना का पर्दाफाश किया जाएगा।