'बाबा' का इंतजार खत्म, वनटांगियों के आंगन में आज फिर दीपोत्सव मनाएंगे सीएम योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर के जंगल तिकोनिया नंबर तीन में वनटांगिया समुदाय के साथ दिवाली मनाएंगे। इस अवसर पर वह ...और पढ़ें
-1794106173204_m.webp)
HighLights
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वनटांगिया समुदाय संग मनाएंगे दीपावली।
गोरखपुर के जंगल तिकोनिया नंबर तीन में होगा दीपोत्सव।
82.41 करोड़ की 52 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास।
जागरण संवाददाता, गोरखपुर। कुसम्ही जंगल के बीच बसे जंगल तिकोनिया नंबर तीन में आज दिवाली के दीप कुछ खास चमक बिखेरेंगे। हर घर की देहरी पर जलने वाला दीप सिर्फ त्योहार की रोशनी नहीं, बल्कि उस आत्मीय रिश्ते का प्रतीक होगा, जो करीब डेढ़ दशक से वनटांगिया समुदाय और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बीच कायम है।
कभी जंगल में बेदखली के डर और अभावों के बीच जिंदगी गुजारने वाले इस समुदाय के लोग अब अपने घर-आंगन सजाकर मुख्यमंत्री की अगवानी की तैयारी में जुटे हैं। वनटांगियों के लिए यह वह दिन है, जब उनके अपने ''''बाबा'''' उनके बीच होते हैं।
सांसद रहते वनटांगियों के साथ दीपावली मनाने की जो परंपरा योगी आदित्यनाथ ने शुरू की थी, मुख्यमंत्री बनने के बाद भी उसका क्रम नहीं टूटा है। इस बार भी वह रविवार को गांव पहुंचकर वनटांगियों के साथ दीपोत्सव मनाएंगे। शहर मुख्यालय से करीब 15 किलोमीटर दूर स्थित इस गांव में मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
यह भी पढ़ें- खोराबार टाउनशिप एवं मेडिसिटी परियोजना: गोरखपुर में 1600 फ्लैट तैयार, अब लोकार्पण का इंतजार
ग्रामीण भी घरों की साफ-सफाई, रंगाई-पुताई और सजावट में जुटे हैं। मुख्यमंत्री का आगमन वनटांगिया परिवारों की दीपावली की खुशियों को और खास बना देता है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री 82 करोड़ 41 लाख रुपये की लागत वाली 52 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास भी करेंगे। इस तरह वनटांगियों के साथ दीपोत्सव के बीच गांव को विकास कार्यों का दीपावली उपहार भी मिलेगा।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।