गोरखपुर में CM योगी ने आयुष यूनिवर्सिटी के हॉस्टल्स का किया लोकार्पण, पढ़ाई को लेकर स्टूडेंट्स से की चर्चा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय में दो छात्रावासों का लोकार्पण किया। उन्होंने सुविधाओं का निरीक्षण क ...और पढ़ें
-1783772375965_m.webp)
HighLights
सीएम योगी ने दो नए छात्रावासों का लोकार्पण किया।
उन्होंने छात्र-छात्राओं से संवाद कर पढ़ाई की जानकारी ली।
मेस की गुणवत्ता और अनुशासन पर विशेष जोर दिया।
जागरण संवाददाता, गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार शाम 4:53 बजे महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय पहुंचे। उन्होंने महंत अवेद्यनाथ बालक छात्रावास एवं राप्ती बालिका छात्रावास का बटन दबाकर शिलापट का अनावरण किया और इसके बाद फीता काटकर छात्रावासों का लोकार्पण किया। इस अवसर पर कुलपति डा. के. रामचंद्र रेड्डी एवं प्रदेश के आयुष मंत्री दयाशंकर दयालु ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।
लोकार्पण के बाद मुख्यमंत्री छात्रावास के भीतर पहुंचे और भूतल सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने कमरों, मेस और अन्य सुविधाओं की जानकारी ली। छात्र-छात्राओं को छात्रावास की चाबी सौंपते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने मेस के संचालन, भोजन की गुणवत्ता और अनुशासन बनाए रखने पर विशेष जोर दिया।
कॉलेज और पढ़ाई के बारे में ली जानकारी
मुख्यमंत्री ने विभिन्न आयुर्वेदिक महाविद्यालयों से आए छात्र-छात्राओं से भी संवाद किया। उन्होंने आयरा रमन, दिव्यांशु पटेल, शिवानी कुमार, शिवांगी यादव, साक्षी पांडेय और दिव्यांशी शर्मा सहित कई विद्यार्थियों से उनके कालेज और पढ़ाई के बारे में जानकारी ली।
आइटीएम आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज एंड हास्पिटल महाराजगंज और एसपीएम आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज, गोंडा के विद्यार्थियों से भी उन्होंने बातचीत की। मुख्यमंत्री के आगमन से पहले आयुष मंत्री दयाशंकर दयालु ने कुलपति के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।
मुख्यमंत्री का किया अभिवादन
छात्रावास की व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी डा. रमाकांत द्विवेदी, डा. लक्ष्मी अग्निहोत्री ने संभाली। विभिन्न आयुर्वेदिक महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने हाथों में स्वागत संदेश लिखी तख्तियां लेकर मुख्यमंत्री का अभिवादन किया।
इस अवसर पर सांसद रवि किशन शुक्ल, विधायक महेंद्रपाल सिंह, राजेश त्रिपाठी, विपिन सिंह, सरवन निषाद, विमलेश पासवान एवं भाजपा के स्थानीय पदाधिकारी एवं विश्वविद्यालय के अधिकारी मौजूद रहे। छात्रावास के बाद मुख्यमंत्री विश्वविद्यालय में निर्माणाधीन प्रेक्षागृह का निरीक्षण करने पहुंचे। इसके बाद 4.13 बजे बॉसस्थान प्रस्थान कर गए।