Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गोरखपुर में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का हुआ शिलान्यास, 19 महीने में काम होगा पूरा

    Updated: Sat, 16 May 2026 11:44 AM (IST)

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर-वाराणसी राजमार्ग पर ताल नदोर में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का शिलान्यास किया। 393 करोड़ रुपये की लागत से 46 ...और पढ़ें

    पूजन करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा केंद्रीय मंत्री। जागरण

    पूजन करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा केंद्रीय मंत्री। जागरण

    HighLights

    1. मुख्यमंत्री योगी ने गोरखपुर में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का शिलान्यास किया।

    2. 393 करोड़ की लागत से 46 एकड़ में बनेगा स्टेडियम।

    3. 19 महीने में पूरा होगा निर्माण, 30 हजार दर्शक क्षमता।

    जागरण संवाददाता, गोरखपुर। गोरखपुर-वाराणसी राजमार्ग पर ताल नदोर में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शिलान्यास किया। 393 करोड़ रुपये की लागत से 46 एकड़ में स्टेडियम का निर्माण हो रहा है। 23 दिसंबर 2027 तक निर्माण कार्य पूरा किया जाना है। यानी 19 महीने में स्टेडियम तैयार हो जाएगा।

    शिलान्यास अवसर पर भारत सरकार के प्राकृतिक एवं पेट्रोलियम गैस मंत्री हरदीप पुरी, प्रदेश के खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव और इंडियन आयल के चेयरमैन भी मौजूद हैं। स्टेडियम स्थल पर मंच के पीछे मुख्यमंत्री ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन किया। उन्होंने स्टेडियम का मॉडल देखा और अधिकारियों से जानकारी ली। इसके बाद मंच पर पहुंच कर शिलान्यास किया।

    मुख्यमंत्री का है ड्रीम प्रोजेक्ट
    गोरखपुर में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ड्रीम प्रोजेक्ट्स में से एक है। मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद प्रशासन की तरफ से ताल नदोर में उपलब्ध कराई गई जमीन पर 24 दिसंबर 2025 से निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। औपचारिक शिलान्यास होने से पूर्व, सरकार की तरफ से जारी परियोजना लागत की प्रथम किश्त 63.39 करोड़ रुपये से काम आगे बढ़ रहा है। कार्यदाई संस्था लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड एक (भवन) के अनुसार अब तक करीब सात प्रतिशत काम हुआ है। स्टेडियम का निर्माण 23 दिसंबर 2027 तक पूरा कर लिया जाएगा।

    गोरखपुर ग्रामीण के विधायक विपिन सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम को गोरखपुर के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हैं। उनका कहना है कि इंटरनेशनल स्टेडियम के बन जाने से गोरखपुर आने वाले समय में विश्व स्तरीय स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर और खेल के अंतरराष्ट्रीय आयोजनों के लिए भी जाना जाएगा।

    खबरें और भी

    cmyogiste

    30 हजार होगी दर्शक क्षमता
    गोरखपुर में बन रहा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम 46 एकड़ क्षेत्रफल में आकार लेगा। कुल 30 हजार दर्शक क्षमता का यह स्टेडियम ‘ग्राउंड प्लस टू फ्लोर’ के हिसाब से बनेगा। इसके मेन ग्राउंड पर खिलाड़ियों के लिए सात प्लेइंग पिच और चार प्रैक्टिस पिच होगी। स्टेडियम के पूर्वी और पश्चिमी स्टैंड में प्रत्येक में 14490 दर्शक बैठ सकेंगे।

    नार्थ पैवेलियन 208 वीआईपी व 382 मीडियाकर्मियों और साउथ पैवेलियन 1708 वीवीआईपी व वीआईपी के लिए होगा। रात्रिकालीन मैच भी हो सकें, इसके लिए मेन स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय मानक के चार हाई मास्ट लाइट की व्यवस्था रहेगी। यहां क्रिकेट के अलावा अन्य बड़े आयोजन भी होंगे।

    Cricketstegkp

    यह भी पढ़ें- गोरखपुर में सीएम योगी का सख्त निर्देश, बोले- काम में तेजी ले आएं, वर्षा के पहले पूरा कराएं सड़क निर्माण

    कनेक्टिविटी के लिहाज से बेहतरीन स्थान पर बन रहा अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम ताल नदोर में बन रहा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम कनेक्टिविटी के लिहाज से बेहतरीन जगह पर है। गोरखपुर-वाराणसी राजमार्ग फोरलेन से जुड़ा यह स्थान, गोरखपुर एयरपोर्ट से करीब 24 किमी की दूरी पर है और रेलवे स्टेशन से करीब 20 किमी है। ऐसे में खिलाड़ियों और दर्शकों के लिए यहां पहुंचना काफी सुगम होगा।

    पेट्रोलियम कंपनियों के सीएसआर फंड से 100 करोड़
    गोरखपुर के इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम के निर्माण में देश की शीर्ष पेट्रोलियम कंपनियां अपने सीएसआर (कारपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी) फंड से कुल 100 करोड़ रुपये दे रही हैं। एमओयू के बाद धनराशि आवंटन प्रक्रिया में है। अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम निर्माण के लिए सीएसआर फंड से इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड 60 करोड़ रुपये, भारत पेट्रोलियम 30 करोड़ और हिंदुस्तान पेट्रोलियम 10 करोड़ रुपये दे रही हैं।