CM योगी ने गोरखपुर के उद्यमी ओमप्रकाश जालान के निधन पर जताया गहरा शोक, बोले- सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करने में सदैव रहे आगे
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर के प्रसिद्ध उद्यमी और समाजसेवी ओमप्रकाश जालान के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति ...और पढ़ें

बाएं से सीएम योगी व उद्यमी ओमप्रकाश जालान। जागरण
HighLights
मुख्यमंत्री योगी ने गोरखपुर के उद्यमी ओमप्रकाश जालान के निधन पर शोक।
जालान प्रसिद्ध उद्यमी और वरिष्ठ समाजसेवी थे, गोरक्षपीठ के भक्त।
उनका निधन उद्योग और सामाजिक क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति।
जागरण संवाददाता, गोरखपुर। गोरखपुर के प्रसिद्ध उद्यमी और वरिष्ठ समाजसेवी ओमप्रकाश जालान के निधन पर मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने शिवावतार भगवान गोरखनाथ से दिवंगत की आत्मा की चिर शांति और परिजनों को दुःख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।
ओमप्रकाश जालान के पुत्रों अनुज जालान और तनुज जालान को भेजे शोक संवेदना संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा है कि ओमप्रकाश जालान का निधन अत्यंत दुखदायी है। वह प्रमुख उद्यमी होने के साथ ही सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करने में भी सदैव आगे रहते थे।
गोरक्षपीठ के प्रति उनकी अगाध आस्था थी और वह आजीवन इस पीठ के अनन्य भक्त रहे। उनका निधन उद्योग जगत के साथ ही सामाजिक क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है।
यह भी पढ़ें- गोरखपुर को मिलेगी 697 करोड़ की सौगात, सीएम योगी करेंगे चार सड़कों का लोकार्पण
मुख्यमंत्री ने भगवान गोरखनाथ से प्रार्थना कि है कि वे ओमप्रकाश जालान की आत्मा को चिर शांति प्रदान करें तथा सभी परिवारीजन को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें।