गोरखपुर को दिवाली पर सीएम योगी का बड़ा तोहफा, 1 नवंबर को होगा चौरी चौरा ओवरब्रिज का लोकार्पण
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 1 नवंबर को गोरखपुर के चौरी चौरा में 59.44 करोड़ रुपये की लागत से बने ओवरब्रिज का ...और पढ़ें

सीएम योगी। जागरण
HighLights
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 1 नवंबर को करेंगे लोकार्पण।
59.44 करोड़ रुपये की लागत से बना ओवरब्रिज।
बलिदानी स्मारक का दौरा, जनसभा को संबोधित करेंगे।
जागरण संवाददाता, गोरखपुर। चौरी चौरा में बने ओवरब्रिज का एक नवंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री सुबह 10:30 बजे पहुंचेंगे और एक घंटे चौरी चौरा में रहेंगे। वह बलिदानी स्मारक जाएंगे और जनसभा को भी संबोधित करेंगे।
मुख्यमंत्री फुटहवाइनार क्षेत्र में हेलीकाप्टर से उतरेंगे और फिर तकरीबन साढ़े तीन किलोमीटर दूर आयोजन स्थल पर सड़क मार्ग से जाएंगे। मुख्यमंत्री के आने की सूचना के बाद प्रशासन, सेतु निगम, लोक निर्माण विभाग और नगर पंचायत ने तैयारी तेज कर दी है।
59 करोड़ 44 लाख रुपये की लागत से चौरी चौरा में ओवरब्रिज का निर्माण हुआ है। पहले लोकार्पण 22 अक्टूबर को किए जाने की तैयारी थी लेकिन अचानक कार्यक्रम रद हो गया। इसके बाद नई तिथि घोषित की गई है। विधायक इं. सरवन निषाद ने बताया कि मुख्यमंत्री का हेलीपैड फुटहवाइनार में लवी जायसवाल के गोदाम परिसर में बन रहा है।
यहां से वह कार से भोपा बाजार चमड़ा मंडी के पास नवनिर्मित ओवरब्रिज का उद्घाटन करेंगे। इसके पश्चात बलिदानी स्मारक चौरी चौरा पर जाकर वीर सपूतों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। स्मारक के सामने मुख्यमंत्री जनसभा को संबोधित करेंगे। बताया कि ओवरब्रिज बनने से चौरी चौरा के लोगों का आवागमन और सुलभ हो गया है।
नगर पंचायत चौरी चौरा के अध्यक्ष सन्नी जायसवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर स्मारक की दीवारों की रंगाई-पोताई कराई गई है। स्मारक परिसर के अंदर दीवार पर चौरी चौरा के बलिदानियों के चित्र के साथ उनका जीवन परिचय और अन्य महापुरुषों का भी चित्र बनवाया गया है। स्मारक परिसर में पथ प्रकाश की व्यवस्था दुरुस्त की जा रही है।
फैक्ट फाइल
- ओवरब्रिज का नाम - चौरी चौरा - भोपा बाजार रेल उपरिगामी सेतु
- कुल लंबाई - 649.047 मीटर
- चौड़ाई- 7.50 मीटर
- लागत - 59.44 करोड़
- कार्य शुरू होने की तिथि - 21-12-21
यह भी पढ़ें- गोरखपुर में दूसरी जगह तय हो चुकी थी शादी, जिद पर अड़ी प्रेमिका तो मंदिर में लेने पड़े सात फेरे
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।