होली पर गोरखपुर में भगवान नरसिंह शोभायात्रा में शामिल होंगे CM योगी, लोग उत्साहित
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ होली के अवसर पर गोरखपुर में भगवान नरसिंह की रंगभरी शोभायात्रा में शामिल होंगे। उन्होंने होलिकोत्सव समिति का आमंत्रण स्वीकार ...और पढ़ें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। जागरण
HighLights
सीएम योगी गोरखपुर में नरसिंह शोभायात्रा में होंगे शामिल।
होली के अवसर पर शोभायात्रा का करेंगे नेतृत्व।
होलिकोत्सव समिति ने मुख्यमंत्री का आमंत्रण स्वीकार किया।
जागरण संवाददाता, गोरखपुर। होली के अवसर पर घंटाघर तिराहे से निकलने वाली भगवान नरसिंह की रंगभरी शोभायात्रा में मुख्यमंत्री शामिल रहेंगे। शोभायात्रा के शुभारंभ अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित भी करेंगे। मुख्यमंत्री ने इसे लेकर होलिकोत्सव समिति के आमंत्रण को स्वीकार कर लिया है। उन्हें शोभायात्रा में रहने का आश्वासन दे दिया है।
हाेलिकोत्सव समिति के अध्यक्ष मनोज जालान के नेतृत्व में समिति के सदस्यों ने रविवार को गोरखनाथ मंदिर जाकर मुख्यमंत्री योगी से मुलाकात की और उनसे नरसिंह शोभायात्रा में शामिल होने का निवेदन किया। मुख्यमंत्री ने समिति के सदस्याें से शोभायात्रा की तैयारियों की जानकारी ली और आश्वस्त किया कि वह यात्रा में शामिल होंगे।
यह भी पढ़ें- 'संघ सत्ता और प्रभाव का आकांक्षी नहीं, समाज संगठन ही ध्येय', मोहन भागवत ने जन गोष्ठी को किया संबोधित
मुख्यमंत्री हर होली पर भगवान नरसिंह की शोभायात्रा का नेतृत्व करते रहे हैं। इस बार भी नेतृत्व का आश्वासन मिलने के बाद होलिकोत्सव समिति के लोग उत्साहित हैं। मुख्यमंत्री से मिलने वालों में समिति के संरक्षक अरुण प्रकाश मल्ल, संदीप, शैलेंद्र, ध्रुव मल्ल, मनीष, नंदकिशोर व शिव पटवा शामिल रहे।