Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पौधारोपण महाअभियान के कारण रविवार को CM योगी का जनता दर्शन रद, गोरखपुर में करेंगे शुभारंभ

    Updated: Sat, 11 Jul 2026 10:33 AM (IST)

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का रविवार (12 जुलाई) को गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन पौधारोपण महाअभियान के कारण स्थगित रहेगा। मुख्यमंत्री गोरखपुर लिंक एक्स ...और पढ़ें

    सीएम योगी की फाइल फोटो। जागरण

    सीएम योगी की फाइल फोटो। जागरण

    HighLights

    1. सीएम योगी का जनता दर्शन 12 जुलाई को स्थगित।

    2. पौधारोपण महाअभियान के शुभारंभ में रहेंगे व्यस्त।

    3. एक दिन में 35 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य।

    जागरण संवाददाता, गोरखपुर। प्रदेशव्यापी पौधारोपण महाअभियान-2026 के आयोजन के कारण रविवार (12 जुलाई) को गोरखनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का नियमित जनता दर्शन नहीं होगा।

    मंदिर प्रशासन ने बताया कि मुख्यमंत्री सुबह सात बजकर 45 मिनट पर गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे के समीप पौधा लगाकर प्रदेश के पौधारोपण महायज्ञ का शुभारंभ करेंगे। इस कार्यक्रम में व्यस्तता के कारण जनता दर्शन स्थगित रखा गया है।

    प्रदेश सरकार ने इस वर्ष एक दिन में 35 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसी अभियान के तहत मुख्यमंत्री प्रदेशवासियों से अधिक से अधिक संख्या में भागीदारी करने की अपील कर रहे हैं। उन्होंने सभी नागरिकों से कम से कम एक पौधा लगाने और उसके संरक्षण का संकल्प लेने का आग्रह किया है।

    यह भी पढ़ें- गोरखपुर को सीएम योगी की सौगात, 758 करोड़ के विकास कार्य और फोरलेन सड़क का करेंगे लोकार्पण

    मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान के अनुरूप 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान को जनआंदोलन बनाया जाए। प्रत्येक व्यक्ति अपनी मां के सम्मान और पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ एक पौधा लगाए तथा उसकी देखभाल भी करे।

    उनका कहना है कि पौधारोपण केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य और हरित उत्तर प्रदेश के निर्माण की दिशा में सामूहिक जिम्मेदारी है।