विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गोरखपुर का डोमिनगढ़ स्टेशन बनेगा हाई-टेक, कायाकल्प से बदल जाएगी यात्रियों की यात्रा तस्वीर

Published: Fri, 06 Nov 2026 09:56 AM (IST)

पूर्वोत्तर रेलवे के डोमिनगढ़ स्टेशन का कायाकल्प हो रहा है, जिसमें यात्री सुविधाओं का विस्तार और सौंदर्यीकरण कार्य तेजी से ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. डोमिनगढ़ स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का तेजी से विस्तार।

  2. प्लेटफार्म और बैठने की व्यवस्था का आधुनिकीकरण जारी।

  3. स्टेशन परिसर में पार्क का सौंदर्यीकरण और बुद्ध प्रतिमा।

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल स्थित डोमिनगढ़ रेलवे स्टेशन की सूरत बदलने जा रही है। स्टेशन को स्वच्छ, सुरक्षित और आकर्षक बनाने के साथ यात्री सुविधाओं के विस्तार पर तेजी से काम चल रहा है। सर्कुलेटिंग एरिया और स्टेशन तक पहुंचने वाले मार्ग पर सीसी रोड का निर्माण पूरा हो चुका है।

अब प्लेटफार्म के नवीनीकरण, यात्री शेड और बैठने की व्यवस्था को आधुनिक स्वरूप दिया जा रहा है। स्टेशन परिसर में पार्क का सौंदर्यीकरण और महात्मा बुद्ध की प्रतिमा स्थापित की गई है, जो यात्रियों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।

मंडल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल के मार्गदर्शन में चल रहे इन कार्यों का उद्देश्य स्टेशन को यात्री अनुकूल बनाने के साथ उसकी आधारभूत संरचनाओं को मजबूत करना है। इसके तहत स्टेशन के प्रवेश क्षेत्र, प्लेटफार्म, यात्री शेड, पेयजल व्यवस्था और हरित क्षेत्र के विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक की पुरानी और क्षतिग्रस्त प्रीमिक्स कारपेट सतह को हटाकर नई सतह तैयार की जा रही है। इसके लिए सीसी और वीटीडीसी (बिटुमिनस कंक्रीट) का कार्य प्रगति पर है। पुराने और क्षतिग्रस्त कापिंग स्टोन भी बदले जा रहे हैं। प्लेटफार्म के किनारे लगी रेल फेंसिंग को भी व्यवस्थित किया गया है।

इससे प्लेटफार्म की स्थिति बेहतर होने के साथ यात्रियों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी। प्लेटफार्म नंबर एक के यात्री शेड के आच्छादित हिस्से में ग्रेनाइट लगाने का काम पूरा हो गया है। वहीं, प्लेटफार्म पर बनी पुरानी ईंटों की बेंचों को फर्श निर्माण के बाद उचित ऊंचाई पर व्यवस्थित कर उन पर ग्रेनाइट लगाया गया है। इससे यात्रियों के बैठने की व्यवस्था बेहतर होने के साथ स्टेशन की खूबसूरती भी बढ़ेगी।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर में पुराने बकाये पर ब्याज और अर्थदंड माफी का मौका, तीन महीने चलेगी योजना

स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया के सामने स्थित पार्क की रेलिंग बदल दी गई है। कारपेट ग्रास लगाई गई है। इससे स्टेशन के सामने के क्षेत्र को अधिक आकर्षक एवं सुव्यवस्थित बनाने में मदद मिली है। स्टेशन परिसर में हरित क्षेत्र का विकास यात्रियों के स्वागत क्षेत्र के सौंदर्यीकरण की दिशा में भी महत्वपूर्ण है।

यह भी पढ़ें- जागरण एजेंडा: गोरखपुर में चार साल में बढ़ गए दस हजार ई-रिक्शा, फाइलों में बनते रहे रूट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।