Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 02, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    UP News: गोरखपुर में डबल हत्याकांड का हुआ खुलासा, इस बात से नाराज होकर किशोर ने की थी दो मासूमों की हत्या

    Updated: Sun, 02 Feb 2025 02:13 PM (IST)

    गोरखपुर में दो किशोरों की निर्मम हत्या का मामला सुलझ गया है। पुलिस ने एक नाबालिग को हिरासत में लिया है जिसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। आरोपी ने बताय ...और पढ़ें

    गोरखपुर में दो मासूमों की हत्या का खुलासा। जागरण
    गोरखपुर में दो मासूमों की हत्या का खुलासा। जागरण

    HighLights

    1. पहली हत्या बदले में तो दूसरी बचने के लिए की थी
    2. कुकर्म करने के आरोप में भेजा जा चुका है बाल सुधार गृह
    3. 24 जनवरी को गांव के सीवान में शव मिलने से मच गई थी सनसनी

    जागरण संवाददाता, गोरखपुर। हां, मैंने मारा… कुकर्मी कहकर बेइज्जत करता था, इसलिए उसे मार डाला। दूसरे ने देख लिया था, इसलिए उसकी भी हत्या कर दी। यह कबूलनामा है उस 17 वर्षीय नाबालिग का, जिसने सहजनवां थाना क्षेत्र के भक्सा गांव में दो किशोरों की बेरहमी से हत्या कर दी।

    पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद उसने बिना किसी पछतावे के जुर्म स्वीकार कर लिया। उसने बताया कि जब से बाल सुधार गृह से बाहर आया था, तब से मृतक किशोर उसे ताने मारता था, सबके सामने मजाक उड़ाता था। इस अपमान का बदला लेने के लिए उसने अपने साथी संग मिलकर दोनों किशोरों को खेत में ले जाकर उनकी गर्दन रेत दी।

    हत्या के बाद वह फरार हो गया, लेकिन पुलिस ने उसे दबोच लिया। अब उसका दूसरा साथी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है, जिसकी तलाश चल रही है।

    इसे भी पढ़ें-  ऑनलाइन निवेश के नाम पर दो युवकों को लगा तगड़ा चूना, दोगुनी रकम के चक्कर में गंवा दिए 25 लाख

    23 जनवरी को दो किशोर, 12 और 14 साल के, एक साथ साइकिल से निकलकर लापता हो गए थे। उनके परिजनों ने सहजनवां थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। अगले दिन, 24 जनवरी को, दोनों किशोरों के शव एक सरसो के खेत में पाए गए। दोनों का गला रेतकर उनकी हत्या की गई थी और उनके हाथ-पैर बंधे हुए थे। इसके बाद पुलिस ने छानबीन शुरू की और घटनास्थल पर एक मोबाइल नंबर का सुराग मिला, जो हत्या में शामिल एक नाबालिग किशोर के गांव से था।

    पुलिस ने मामले का खुलासा कर दिया है। जागरण


    आरोपित किशोर घटना के अगले दिन से ही घर से गायब था, और पुलिस को उसकी तलाश के दौरान पता चला कि वह पहले भी कुकर्म के आरोप में बाल सुधार गृह में रह चुका था। पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर तलाश की, जिसमें गुजरात और दिल्ली भी शामिल थे, लेकिन आरोपी का कोई सुराग नहीं मिल पा रहा था। अंततः एक दिन उसने गलती से वापस लौटने का फैसला किया और पुलिस ने उसे सहजनवां क्षेत्र में पकड़ लिया।

    खबरें और भी

    कई दिनों तक पीछा करने के बाद की वारदात 

    पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि मृतक किशोर उसे लगातार चिढ़ाता था। वह उसे कुकर्मी कहकर सार्वजनिक रूप से अपमानित करता था, जिससे वह परेशान था। आरोपी ने कहा, मैं कई दिनों से उसका बदला लेना चाहता था। उसने बताया कि 23 जनवरी को दोनों किशोर साइकिल से घर से निकले थे, और वह और उसका साथी उन्हें बाइक से पीछा करते हुए एक सुनसान स्थान पर ले गए। वहां दोनों किशोरों को बुरी तरह से पिटाई की और फिर उन्हें चुपके से मार डाला।

    इसे भी पढ़ें- पूर्वोत्तर रेलवे: गोरखपुर-आनंदनगर-गोंडा रेलमार्ग के दोहरीकरण को बोर्ड की हरी झंडी, पढ़िए कब तक पूरा होगा प्रोजेक्ट

    एक किशोर से करना चाहता था कुकर्म 

    आरोपित ने बताया कि वह चाहता था कि वह दोनों किशोर तड़पते हुए मरे। इसलिए उसने पहले किशोर के साथ गलत काम करने की कोशिश की, लेकिन जब वह चीखने लगा तो उसने उसका गला रेत दिया। इसके बाद उसने दूसरे किशोर को भी मार डाला ताकि उसका भेद खुलने का डर न रहे। उसने बताया कि हत्या करने के बाद वह शवों को छोड़कर घर लौट आया और फिर तुरंत छिपने के लिए गुजरात और दिल्ली भाग गया।

    सहनजवां पुलिस ने एक किशोर को हिरासत में लिया है,पूछताछ में उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है।वारदात में शामिल उसके दूसरे साथी की तलाश चल रही है।- जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव,एसपी सिटी।