Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Moharram 2024: गोरखपुर मोहर्रम जुलूस में शामिल ताजिया में उतरा करंट, मचा हड़कंप, कई घायल

    Updated: Thu, 18 Jul 2024 11:21 AM (IST)

    Gorakhpur News उत्‍तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक बड़ा हादसा टल गया। यहां मोहर्रम जुलूस में शामिल ताजिया में करंट उतने से हड़कंप मच गया। इस घटना में ...और पढ़ें

    मोहर्रम के अवसर पर बक्शीपुर चौक से गुजरता मोहर्रम का जुलूस। जागरण
    मोहर्रम के अवसर पर बक्शीपुर चौक से गुजरता मोहर्रम का जुलूस। जागरण

    HighLights

    1. पुलिस ने घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती
    2. बेलीपार और पीपीगंज क्षेत्र में हुई घटना,

    जागरण संवाददाता, गोरखपुर। मोहर्रम जुलूस में शामिल ताजिया में करंट उतरने से बेलीपार और पीपीगंज क्षेत्र में कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उनका उपचार चल रहा है। इसमें पीपीगंज में घायल एक युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।

    बेलीपार संवाददाता के अनुसार दसवीं मोहर्रम के दिन निकाली जुलूस जैसे ही ककराखोर गांव पहुंची वैसे ही वर्षा शुरु हो गई। ताजियादार ताजिया रखकर किनारे चले गए। बंद होने के बाद जैसे ही लोगों ने ताजिया उठाया, वैसे ही ऊपर से गुजर हरे 11 हजार बोल्ट के तार में छू गया और उसमें करंट आ गया।

    चपेट में आने से विशाल, शाहिल, रहिश, जलालुद्दीन, लाल मुहम्मद समेत अन्य घायल हो गए। बेलीपार थानेदार कुंवर गौरव सिंह ने घायलों को निजी अस्पतल में भर्ती करावाया। इसके बाद बिजली कटवाकर ताजिया जुलूस को आगे बढ़वाया।

    इसे भी पढ़ें-प्रदेश में सबसे गरम रहा आगरा, बारिश के इंतजार में उमस से परेशान हो रहे लोग

    पीपीगंज संवाददाता के अनुसार कैंपियरगंज के रावतगंज निवासी स्वरूपम, नुरुद्दीन, मुन्ना और सूरज मिलकर दो वर्ष से ताजिया रख रहे हैं। इस बार भी उन्होंने ताजिया रखी थी। बुधवार की शाम चार बजे चारों युवक रावतगंज से ताजिया लेकर पीपीगंज के मंगलपुर अंडर पास मार्ग से जा रहे थे कि हाईटेंशन लाइन से उनकी ताजिया टकरा गई और करंट की चपेट में आने से चारों वहीं गिर गए।

    सूचना पर पहुंचे स्वजन चारों को लेकर भगवानपुर स्थित अस्पताल पहुंचे। इसमें स्वरूप जायसवल गंभीर रूप से घायल है। उसका उपचार शहर के एक अस्पताल में चल रहा है।

    इसे भी पढ़ें-माफिया अतीक की 'मन्नत' कोठी और बंगला भी होगा सरकारी!, कोर्ट में भेजी गई पत्रावली

    खबरें और भी