गोरखपुर जेल में बंद भाजपा के पूर्व नेता छोटेलाल पासवान का निधन, बीआरडी में चल रहा था इलाज
गोरखपुर जिला कारागार में बंद भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष छोटेलाल पासवान का बीआरडी मेडिकल कॉलेज के नेहरू अस्पताल में ...और पढ़ें

छोटेलाल पासवान। फाइल फोटो -
HighLights
गोरखपुर जेल में बंद भाजपा नेता छोटेलाल पासवान का निधन।
तबीयत बिगड़ने पर बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था।
हत्या के प्रयास मामले में आठ साल की सजा काट रहे थे।
जागरण संवाददाता, गोरखपुर। जिला कारागार में बंद भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष 58 वर्षीय छोटेलाल पासवान का गुरुवार को बीआरडी मेडिकल कालेज के नेहरु अस्पताल में निधन हो गया। एक नवंबर को तबीयत बिगड़ने पर जेल प्रशासन ने उन्हें भर्ती कराया था।
छोटेलाल पासवान खोराबार गांव के रहने वाले थे। वह भाजपा के खाेराबार मंडल अध्यक्ष रहने के साथ ही प्रधान संघ के मंडल अध्यक्ष भी रह चुके थे। वर्ष 2004 में दर्ज हत्या की कोशिश और बलवा के मुकदमे में 25 जुलाई 2024 को न्यायालय ने उन्हें आठ वर्ष के कारावास की सजा सुनाई थी।
यह भी पढ़ें- संतकबीरनगर में ट्रेलर-ट्रक की भीषण भिड़ंत, स्कूटी सवार बैडमिंटन खिलाड़ी गंभीर घायल
इसके बाद से वह जिला कारागार में बंद थे। गुरुवार को उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। जेल अधीक्षक दिलीप पांडेय ने बताया कि जेल में आने से पहले ही भाजपा नेता की तबीयत खराब थी। एक नवंबर को उन्हें बीआरडी मेडिकल कालेज के नेहरु अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनके परिवार के लोग भी थे।