ओवरब्रिज हादसे के बाद गोल्डेन साहनी छेड़खानी व अपहरण प्रयास मामले में रिमांड पर, पुलिस ने कसा शिकंजा
ओवरब्रिज हादसे में दो मौतों के बाद, आरोपित गोल्डेन साहनी के खिलाफ छेड़खानी और अपहरण के प्रयास के मामले में कार्रवाई तेज हो गई है। गीडा पुलिस ने इस माम ...और पढ़ें

ओवरब्रिज हादसे में दो मौत के बाद अब गीडा केस में भी तेज हुई कार्रवाई
HighLights
छेड़खानी व अपहरण प्रयास मामले में गोल्डेन साहनी रिमांड पर।
ओवरब्रिज हादसे में दो मौतों के बाद कार्रवाई तेज।
गीडा पुलिस विवेचना पूरी कर जल्द दाखिल करेगी चार्जशीट।
जागरण संवाददाता, गोरखपुर। चार फाटक-मोहद्दीपुर ओवरब्रिज पर दो लोगों को कुचलकर मारने के आरोपित गोल्डेन साहनी के विरुद्ध अब छेड़खानी और अपहरण की कोशिा के मामले में भी कार्रवाई तेज हो गई है। गीडा थाना पुलिस ने मुकदमे में आरोपित की रिमांड लेकर विवेचना को अंतिम चरण में पहुंचा दिया है। जल्द ही इस मामले में भी चार्जशीट दाखिल की जाएगी।
बाघागाड़ा निवासी गोल्डेन साहनी पर होली के दिन दो लड़कियों को जबरन कार में खींचकर ले जाने का आरोप लगा था। इस मामले में पीड़िताओं की शिकायत पर गीडा थाने में छेड़खानी और अपहरण के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया था।
इसके बाद रात में गोल्डेन साहनी ने फाच्र्यूनर गाड़ी से बीआरडी मेडिकल कालेज के तृतीय वर्ष के छात्र आकाश पांडेय और बिजली ठीकेदार उमेश शर्मा को कुचल दिया था।
आकाश पांडेय की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि उमेश शर्मा ने इलाज के दौरान दम तोड़ा। इस मामले में शाहपुर थाने में दो अलग-अलग एफआइआर दर्ज हुई थीं। पुलिस ने विवेचना पूरी कर फोरेंसिक रिपोर्ट मिलने के बाद दोनों मामलों में चार्जशीट भी दाखिल कर दी है।
यह भी पढ़ें- गोरखपुर सामूहिक दुष्कर्म: 13 आरोपियों की संपत्ति जब्त करेगी पुलिस, गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई
ओवरब्रिज हादसे के बाद छेड़खानी और अपहरण प्रयास का मामला इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुआ था। गीडा पुलिस ने इस मामले में गोल्डेन को रिमांड पर लेकर पूछताछ की है। एसपी उत्तरी ज्ञानेन्द्र ने बताया कि आरोपित की रिमांड ली जा चुकी है और विवेचना जारी है। जल्द ही इस मामले में भी चार्जशीट दाखिल कर दी जाएगी।